फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dumper driver arrested in connection with the deaths of maternal uncle and niece.

Moradabad News: मामा-भांजी की मौत के मामले में आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver arrested in connection with the deaths of maternal uncle and niece.
भगतपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा से लौट रहे मामा-भांजी की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर रात आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डंपर को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि डिलारी थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी नैना उर्फ पूजा (21) व उसके मामा राम सिंह (30) निवासी कांकरखेड़ा, भगतपुर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। नैना अपने मामा के साथ बाइक से उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर सोमवार को रामपुर से लौट रही थी। तभी दोपहर करीब ढाई बजे सरकड़ा-कांकरखेड़ा मार्ग पर कांकरखेड़ा गांव से कुछ दूरी पहले सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से दोनों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने राम सिंह के भाई रामेश्वर की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सोमवार शाम डंपर को कब्जे में ले लिया था। जबकि देर रात आरोपी डंपर चालक जुबेर निवासी परशुपुरा, थाना टांडा, जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed