फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Duggar buses are operating unhindered on the highway, officials remain ignorant

Moradabad News: हाईवे पर बेरोकटोक हो रहा डग्गामार बसों का संचालन, अंजान बने अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Duggar buses are operating unhindered on the highway, officials remain ignorant
गजरौला। डग्गामार बसें हर माह रोडवेज को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा रही हैं। पुलिस प्रशासन के सामने ही इनका संचालन किया जा रहा है, लेकिन परिवहन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। यही नहीं, सोमवार को प्रभारी मंत्री ने भी दिल्ली मुरादाबाद हाईवे से गुजर रही डग्गामार बस को रोकते हुए पुलिस को इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके मंगलवार को भी बसें हाईवे पर चलती नजर आईं।
विज्ञापन

अमरोहा जिले की बात करें तो यहां तकरीबन 25 से अधिक डग्गामार बसें दिल्ली के लिए संचालित होती हैं। अकेले अमरोहा शहर से दस से 12 बसें दिल्ली के लिए चलती हैं। वहीं, धनौरा, हसनपुर से भी बसों का संचालन होता है। सभी बसें हाईवे से होकर दिल्ली के लिए चलती हैं। सुबह से लेकर शाम तक कई बसें दिल्ली के लिए आती व जाती हैं। विभाग की ओर से इनका रूट निर्धारित होता है, लेकिन ये बसें बीच-बीच में रुक कर सवारियों को बेतरतीब तरीके से बसों में भर लेती हैं। खास बात यह है कि बसों को सवारियों के साथ-साथ सामान की भी ढुलाई होती है। जो कहीं न कहीं टैक्स चोरी का सामान होता है। ऐसा नहीं कि परिवहन विभाग को इसकी जानकारी नहीं है, बावजूद इसके कार्रवाई नहीं होती है। सोमवार को ऐसी एक बस को जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने चौपाला से पकड़ा था। उन्होंने पुलिस को इस तरह की बसों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। लेकिन, उनके निर्देशों का कोई असर अधिकारियों पर होता हुआ नहीं दिखा। मंगलवार को भी हाईवे पर डग्गामार बसें खूब दौड़ीं।
विज्ञापन

----
सीओ कार्यालय के सामने खराब हुई बस
मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जा रही डग्गामार बस मंगलवार को सीओ कार्यालय के सामने अचानक खराब हो गई। बस में सौ से अधिक सवारियां सवार थीं। गर्मी में खराब हुई बस से यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। जिससे उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद बस सही होने पर यात्री गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तेज रफ्तार से होता है संचालन
हाईवे पर दौड़ने वाली डग्गामार बसें यातायात नियमों की अनदेखी करती हैं। चालक मानक के अनुसार अधिक सवारियों को भरकर तेज गति से बसों का चलाते हैं। बड़े वाहनों को ओवरटेक करते हुए तेज कट मारकर इन्हें दौड़ते देखा जा सकता है। जो यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। बावजूद इसके अधिकारी इनके खिलाफ ठोस अभियान नहीं चलाते हैं।

-----
समय-समय पर ऐसी बसों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। पिछले माह इस तरह की 127 बसों का चालान किया गया। हाईवे पर जिले के अलावा अन्य जिलों की बसें भी गुजरती हैं। जो बसें दिल्ली के रूट पर डग्गामारी कर रही हैं, उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
- महेश कुमार शर्मा, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed