फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Due to road construction in Bagadpur, vehicular traffic will remain closed for a month.

Moradabad News: बागड़पुर में रोड निर्माण के चलते एक माह तक वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Due to road construction in Bagadpur, vehicular traffic will remain closed for a month.
मुरादाबाद। पाकबड़ा स्थित बागड़पुर मार्ग (हकीमपुर अगवानपुर बाईपास) के क्षतिग्रस्त हिस्से के निर्माण के चलते सात अक्तूबर से दो नवंबर पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को कैसला से अगवानपुर होते हुए गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने बताया कि पाकबड़ा-अगवानपुर मार्ग को जोड़ने वाला बागड़पुर मार्ग का कुछ क्षेत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां 300 मीटर सीसीरोड का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस मामले में सात अक्तूबर से भारी वाहनों का आवागमन बंद करने के लिए एसपी यातायात को जानकारी दी गई है। पुलिस ने आवागमन बंद करने के लिए मार्ग का भौतिक सत्यापन कर लिया है। आवागमन दो नवंबर तक बंद रहेगा। इस अवधि में बरेली-रामपुर से आने वाले भारी वाहन दिल्ली रोड पर जोया के नजदीक डिडौरी से कैलसा होकर अगवानपुर, कांठ, बिजनौर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं अगवानपुर, कांठ, बिजनौर से आने वाले भारी वाहन कैलसा आकर दिल्ली रोड पर स्थित डिडौरी से बरेली-रामपुर को जाएंगे। इसके साथ ही अगवानपुर पाकबड़ा बाईपास मार्ग पर आने-जाने वाले हल्के वाहन बागड़पुर नहीं जाकर पाकबड़ा में आबादी मार्ग से होकर गिंदौड़ा, लोधीपुर मार्ग से अगवानपुर और पाकबड़ा की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed