फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Due to lack of staff, cleaning work stalled at Kamalpuri Khalsa.

Moradabad News: कमालपुरी खालसा में कर्मचारी न होने से सफाई कार्य ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of staff, cleaning work stalled at Kamalpuri Khalsa.
ठाकुरद्वारा। गांव कमालपुरी खालसा में काफी समय से कोई सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं है। इससे गांव में सफाई कार्य ठप है। गंदगी में ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बीडीओ को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी के नेतृत्व में बीडीओ उमाकांत मुद्गल को ज्ञापन देकर कहा है कि गांव में नियुक्त सफाई कर्मचारी की मृत्यु हो गई है इसके बाद कोई भी सफाई कर्मचारी गांव में नियुक्त नहीं किया गया है। सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं भीषण गर्मी के चलते बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इस बारे में एडीओ से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों को कहना है कि ग्राम प्रधान से शिकायत की जाती है तो उनका कहना है कि उनकी कोई नहीं सुनता है। ग्रामीणों ने बीडीओ से समस्या का समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद्दीन, शरीफ अहमद, मोहित, मुन्ना खान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed