फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Due to fear of Corona, the people gave the edge to the Hindu women.

कोरोना के डर से अपनों ने किया किनारा तो हिंदू महिला को मुस्लिमों ने दिया कंधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of Corona, the people gave the edge to the Hindu women.
मुरादाबाद। कोरोना ने ये भी दिन दिखा दिए हैं कि डर के कारण मौत हो जाने पर पड़ोसी और रिश्तेदार किनारा कर रहे हैं। मुरादाबाद में भी ऐसी घटना हुई तो मुस्लिम भाइयों ने हिंदू महिला को न सिर्फ कंधा दिया, बल्कि राम नाम सत्य बोलकर उसकी अर्थी को श्मशान तक ले गए। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बनी इस तस्वीर को देखकर लोग रास्ते में पूछने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गुलाब बाड़ी इंदिरा कॉलोनी की मुस्लिम आबादी में रहने वाले विश्वनाथ की पत्नी मंजू का कोरोना संक्रमित होने के बाद घर पर ही इलाज चल रहा था। रात मंजू ने अपने पति विश्वनाथ से उसे सहारा देकर नहलाने की इच्छा जाहिर की। बीमार पत्नी को विश्वनाथ ने जैसे-तैसे नहलाया। पति के अनुसार, नहलाने के दौरान ही मंजू की हालत बिगड़ने लगी। नहलाने के बाद उसके कपड़े बदले, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और कुछ ही देर में मंजू ने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद पति विश्वनाथ ने सभी रिश्तेदारों को पत्नी मंजू की मौत की खबर दी। पास के मोहल्ले में जाकर भी पत्नी के अंतिम संस्कार के लिये मदद मांगी, लेकिन कोरोना के डर के कारण कोई सामने नहीं आया। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों को विश्वनाथ की परेशानी का पता चला तो वे सभी आ गए और पति को ढांढस बंधाया। उसके बाद हिंदू धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार शव को अर्थी पर लेटा कर विश्वनाथ और मुस्लिम समुदाय के लोग अर्थी को कंधा देकर राम गंगा किनारे स्थित श्मशान घाट लेकर चलने लगे। रास्ते भर राम नाम सत्य बोलते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को देखकर हाईवे से गुजर रहे लोगों में से किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पति विश्वनाथ ने बताया कि उसकी पत्नी की कोरोना से मौत के बाद डर की वजह से कोई भी सामने नहीं आया, तब मोहल्ले में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार कराने में पूरी मदद की है। कांधा देने वालों में मंसूर अली, इरफान, साबिर, गुड्डू, रईस, शादाब आदि मुस्लिम समुदाय के अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed