फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Due to dizziness in the heat, the scrap fell in the culvert

Rampur News: गर्मी में चक्कर आने पर पुलिया में गिरा कबाड़ी, डूबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Due to dizziness in the heat, the scrap fell in the culvert
स्वार (रामपुर)। नरपतनगर-गूलड़ पीपलसाना मार्ग पर बृहस्पतिवार को साइकिल सवार कबाड़ी मुख्तियार हुसैन गर्मी में चक्कर आने पर टूटी पुलिया में गिर गया। जिससे पुलिया में भरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

नगर पंचायत नरपतनगर के मोहल्ला तीन पेड़ निवाीस मुख्तियार हुसैन (65) साइकिल से फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता था। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे वह साइकिल से फेरी लगाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में टूटी पुलिया के पास गर्मी की वजह से चक्कर आ गया। जिससे वह टूटी हुई पुलिया में जा गिरा। पुलिया में पानी भरा होने के चलते डूब गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed