फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DU assistant professor and his colleague assaulted

Moradabad : डीयू की सहायक प्रोफेसर और उनके साथी के साथ मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Sep 2022 04:38 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Sep 2022 04:38 AM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के असद रईस, रईस अहमद, अरशी रईस, अनस रईस, अखदस रईस, अकरम अंसारी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
DU assistant professor and his colleague assaulted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

डीयू की सहायक प्रोफेसर ने गलशहीद थाने में छह नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात है। 28 अगस्त की रात करीब साढ़े सात बजे वह लाजपतनगर से अपने पीरजादा निवासी परिचित के साथ कार से रामपुर जा रही थी। मूंढापांडे टोल से फास्टैग कार्ड रिचार्ज करने के लिए कार रोकी थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसी दौरान लाजपतनगर निवासी असद रईस और उसके साथी बाइक और स्कूटी से पहुंच गए। गाड़ी रोक कर आरोपियों ने कार चला रहे खतीबूल इस्माल को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बाद असद रईस ने अपने पिता रईस अहमद, बहन व भाई अनस रईस और अखदस रईस, अकरम अंसारी 10 से 20 व्यक्ति मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी गलशहीद थाना क्षेत्र में चांद वाली मस्जिद के पास एक मकान में लेकर बंधक बना लिए। यहां 30 से 40 व्यक्ति पहले से मौजूद थे। यहां आरोपियों ने मारपीट की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।  

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के असद रईस, रईस अहमद, अरशी रईस, अनस रईस, अखदस रईस, अकरम अंसारी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सीओ कटघर शैलजा मिश्रा ने बताया कि इस माले में आरोपी अनस रईस और उसके भाई असद रईस को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed