{"_id":"6ac16c6c25810fdff00abf09","slug":"dsms-pulkit-wins-1600m-race-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-115749-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 1600 मीटर दौड़ में डीएसएम के पुलकित प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 1600 मीटर दौड़ में डीएसएम के पुलकित प्रथम
Sun, 04 Oct 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित डीएसएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को संकुल बालक वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी ने 100 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को प्रतियोगिताओं में अपने हुनर को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया और समय-समय पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करते रहने के लिए भी कहा।
प्रतियोगिता में डीएसएम इंटर कॉलेज के अलावा महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा, कुसुम देवी इंटर कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज पठंगी, राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर, केडी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर, राजकीय हाईस्कूल बेगमपुर, आरके इंटर कॉलेज मधपुरी इनायतपुरी आदि के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप सब जूनियर वर्ग अंडर-14 में 100 मीटर दौड़ में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के तैयब, 200 मीटर में डीएसएम इंटर कॉलेज के शिवाजी और 400 मीटर में डीएसएम इंटर कॉलेज के दीपांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वहीं जूनियर वर्ग अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में केडी इंटर कॉलेज के मोहम्मद रेहान, जैवलिन थ्रो में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के अनस, डिस्कस थ्रो में अनस, गोला फेंक में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के अभिजीत, लंबी कूद में कुसुम देवी इंटर कॉलेज के मोहम्मद रिहान और हैमर थ्रो में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के अनस प्रथम रहे। इधर सीनियर वर्ग अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में डीएसएम इंटर कॉलेज के युवांक प्रथम रहे। गोला फेंक में आरके इंटर कॉलेज के प्रदीप, चक्का फेंक में श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के प्रशांत कुमार, हैमर थ्रो में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के दीपक, 1600 मीटर दौड़ में डीएसएम इंटर कॉलेज के पुलकित, जैवलिन थ्रो में डीएसएम इंटर कॉलेज के शिवम, ऊंची कूद में राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर के सोहेल खान और लंबी कूद में डीएसएम इंटर कॉलेज के अब्बास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन धन सिंह ने किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक पदम सिंह, रमेश कुमार, अजय कुमार, सतपाल सिंह, जैनेंद्र वर्मा, वीर सिंह, गौरव वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, ऋषभ बिश्नोई, संजीव कुमार मधु, आरके राठौर, सीएच वर्मा, अनुराग, पुनीत कुमार, महेंद्र, इरशाद अली, अब्दुल्ला खान, वाशु बिश्नोई आदि का सहयोग रहा। शांति व्यवस्था के लिहाज से प्रतियोगिता के दौरान पुलिस मौजूद रही।