फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dry fruits rate increase

पाकिस्तान से आयात बंद होने पर कई वस्तुओं के दाम चढ़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
dry fruits rate increase
मुरादाबाद। पाकिस्तान बार्डर से आयात बंद होने के कारण कई वस्तुओं के दामों में उछाल आया है। जन्माष्टमी के त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने की धूम मची हुई है, लेकिन सूखे मेवाओं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी परेशान किए है। महिलाओं का कहना है कि पकवान बनाने में कुछ तो कंजूसी करनी होगी। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि मेवा की मांग में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किराना व्यापारी अजय रस्तोगी का कहना है कि ज्यादातर सूखे मेवे पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आते हैं। पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने पर भारत द्वारा फरवरी में आयात शुल्क बढ़ोतरी के बाद व्यापारिक गतिविधियों पर इतना फर्क नहीं पड़ा था, जितना अब बाघा-अटारी बार्डर पर आयात बंद होने के बाद पड़ रहा है। अखरोट और छुहारा की कीमतों में इजाफा हो रहा है। इसके अलावा लाहौरी नमक की कीमतों में भी प्रति किलो ग्राम 25 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दुकानदार ईशान रस्तोगी का कहना है कि जन्माष्टमी के त्योहार पर सबसे ज्यादा मांग खसखस की रहती है। कीमतों में बढ़ोतरी भी सबसे ज्यादा इसकी ही हुई है। इसकी वजह से बिक्री में गिरावट हुई है। छुहारा आना बाजार में बहुत कम हो गया है। महंगे की वजह से बिक्री पर असर पड़ रहा है। जब मांग ही नहीं आ रही है तो फिर सूखे मेवे मंगवाकर क्या करेंगे।
विज्ञापन

मेवा पहले कीमत अब कीमत
खसखस 750 1100
अखरोट 400 600
छुहारा 120 250
अंजीर 700 1000
बादाम गिरी 680 720
मुनक्का 400 470
जन्माष्टमी पंजीरी में मेवा पड़ती है। इस बार सभी चीजें महंगी हो गई हैं। प्रसाद की चीज है तो बनानी पड़ेगी, लेकिन अब वह पहले कम हो गया है। खर्चा बजट के हिसाब से ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर्णा, सिविल लाइंस।
जन्माष्टमी के त्योहार पर पाग खासतौर से बनाया जाता है। इसमें सूखे मेवे ही पड़ते हैं। बादाम और खसखस की कीमत बढ़ने की वजह से इस बार कम बनाऊंगी।
जयश्री सिंह, रामगंगा विहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed