फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   drunken soldiers rampage in Train

ट्रेन शराब पीकर फौजी ने किया हंगामा 

Sat, 11 Jun 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
drunken soldiers rampage in Train
अपराध
रामनगर से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति लिंक एक्सप्रेस में शुक्रवार को फौजी ने शराब पीकर हंगामा किया। विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट की। शिकायत मिलने जीआरपी मुरादाबाद में उसे उतारा गया।  रामनगर निवासी दीपक सिंह कुमाऊं रेजीमेंट में अरुणाचल प्रदेश में तैनात है। छुट्टियां खत्म होने पर शुक्रवार को वह रामनगर से दिल्ली जा रहा था। दिल्ली से उसने अरुणाचल प्रदेश के लिए रिजर्वेशन कराया।
विज्ञापन


रामनगर से दिल्ली तक के लिए वह संपर्क क्रांति लिंक  एक्सप्रेस से जा रहा था। उसने शराब पीकर रखी थी। यात्रियों ने उसका विरोध किया।  विरोध करने पर उनसे ही उलझ गया। जब यात्रियों का आरोप है कि उसने ट्रेन में ही बैठकर शराब पीना शुरू कर दिया जब मना किया तो मारपीट पर उतर आया। टीटीई कुंवर सैन ने जीआरपी से शिकायत की। मुरादाबाद स्टेशन पर भी जब जीआरपी ने उतारा तो पहले उतरने के लिए तैयार ही नहीं हुआ।
विज्ञापन


लेकिन यात्री भी उसे उतरवाने के लिए अड़ गए। कोच के बाद भी काफी देर शोर-शराबा होता रहा। बाद में जीआरपी ने उसे उतार लिया और थाना ले आई। शिकायतकर्ता यात्री भी आ गए। लेकिन किसी भी यात्री ने उसके खिलाफ तहरीर नहीं दी। बाद में दीपक ने यात्रियों से माफी भी मांग ली। जिसके चलते जीआरपी ने कुछ देर थाना में बैठाने के बाद उसे छोड़ दिया। दीपक बाद में बस से दिल्ली के रवाना हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed