फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drug salesman shot dead Moradabad, police looking accused

मुरादाबाद में दबंगई: शराब पी रहे युवकों ने पूछा- फ्रेंडशिप के बदले क्या लोगे, विरोध पर सेल्समैन को मारी गोली

Mon, 07 Aug 2023 09:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 09:13 PM IST
सार

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिविल लाइंस पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। हमलावर नहीं मिले लेकिन पुलिस ने लाइसेंसी असलहा मिला है। जांच में आया कि अपनी दबंगई साबित करने के लिए दबंगों ने गोली चलाई है।  

विज्ञापन
Drug salesman shot dead Moradabad, police looking accused
मुरादाबाद के जिला अस्पताल में सचिन प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के पीलीकोठी स्थित जय भोले कन्फेक्सनरी के सामने रविवार की रात गाली का जवाब देने पर स्कार्पियो सवार हमलावरों ने मारपीट के बाद दवा सेल्समैन को गोली मार दी और भाग निकले। घायल सेल्समैन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस हमलावरों की तलाश के लिए दबिश दी।

विज्ञापन


हमलावर नहीं मिले लेकिन पुलिस ने एक लाइसेंसी असलहा बरामद किया है। पुलिस की जांच में आया कि धौंस जमाने के लिए दबंगों ने गोली चलाई है। लालबाग गली नंबर-1 निवासी सचिन प्रजापति (22) मंडी स्थित रेती स्ट्रीट हिमालय मेडिकोज नाम से स्थित दवा की थोक दुकान में काम करता है।

विज्ञापन

 

रविवार की रात दुकान बंद होने पर रविवार रात करीब 10 :15 बजे सचिन अपने दुकान मालिक दिव्यांश और दो अन्य साथी सिविल लाइंस शिशु मंदिर के पास रहने वाले लव और बंगलागांव निवासी विशाल के साथ पीली कोठी के पास स्थित जय भोले कन्फेक्सनरी पर खड़े हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सचिन और विशाल आपस में फ्रेंडशिप को लेकर हंसी मजाक कर रहे थे। इसी समय काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी में सवार कुछ युवक वहां आ गए। वहां कार रुकी। एक युवक ने सचिन के पास आकर फ्रेंडशिप डे को लेकर ही कुछ कमेंट किया। बातचीत के दौरान स्कार्पियो सवार दोनों युवक गाली गलौज और अभद्रता करने लगे।

 

विरोध करने पर स्कार्पियो सवारों ने सचिन के साथ मारपीट की। सचिन के साथियों ने बीच बचाव का प्रयास किया तभी एक युवक ने गाड़ी से असलहा निकाल कर सचिन के ऊपर गोली चला दी। गोली सचिन के बाएं हाथ के कंधे के समीप हाथ में लग गई। गोली उसके एक हाथ को चीरते हुए निकल गई।

 

कन्फेक्सनरी मालिक ने घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का कहना था कि घटना से पहले स्कार्पियो सवार माॅडल शाॅप के पास शराब पी रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइंस थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा ने मौके का मुआयना कर घायल सेल्समैन से जानकारी ली।
 

सेल्समैन के मालिक दिव्यांश की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस की एक टीम ने संदिग्ध हमलावर के घर दबिश दी। हमलावर के नहीं मिलने पर पुलिस ने उसका लाइसेंसी असलहा कब्जे में ले लिया है।


पुलिस की छानबीन में आया कि घायल युवक हमलावरों को पहले से जानता नहीं था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाड़ी नंबर को ट्रेस कर लिया है। स्कार्पियो कटघर थाना क्षेत्र के प्रभात मार्केट के पास कैप्टन हाउस निवासी गणेश प्रताप सिंह की बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान हो गई है, हमलावर शीघ्र ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed