{"_id":"688141c11d213455e8097e21","slug":"drone-noise-created-in-agwanpur-and-moondhapande-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-693373-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अगवानपुर और मूंढ़ापांडे में मचा ड्रोन का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अगवानपुर और मूंढ़ापांडे में मचा ड्रोन का शोर
विज्ञापन
मुरादाबाद। अगवानपुर और मूंढ़ापांडे में फिर ड्रोन और चोर होने से शोर मच गया। हालांकि दोनों ही जगह केवल अफवाह ही निकली।
मंगलवार की रात अगवानपुर बाइपास मोहल्ले से सटे आम के बाग में दो बदमाशों के होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने आम के बाग की घेराबंदी कर ली। कई घंटे के बाद बाग से दो युवक बाहर निकले तो लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन दोनों युवक मोहल्ले के ही निकले। लोगों के पूछने पर युवकों ने बताया कि नशा करने बाग में गए थे।
उधर, मूंढ़ापांडे थाना क्षेत्र खाईखेड़ा के जंगल में बुधवार दोपहर घास काट रहीं महिलाओं से दो लोगो ने पानी पीने के लिए नल पूछा तो उन्होंने चोर-चोर का शोर दिया। इसके बाद खेतों पर काम रहे लोग आ गए। भीड़ जुट गई तो दोनों लोग अपनी जान बचाकर बाजरे के खेत से होकर भाग गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि लगातार पुलिस टीमें लोगों को समझा रही हैं। लोग किसी तरह की अफवाह में न आएं। कोई सूचना मिले तो पुलिस को बताएं।