फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drinking water pipeline burst in Kanshi Ram Nagar, people of Buddhi Vihar worried.

Moradabad News: कांशीराम नगर में पेयजल की पाइप लाइन फटी, बुद्धि विहार के लोग हुए परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline burst in Kanshi Ram Nagar, people of Buddhi Vihar worried.
मुरादाबाद। कांशीराम नगर में रविवार की दोपहर पेयजल की पाइप लाइन फटने के कारण बुद्धि विहार और दिल्ली रोड क्षेत्र के लोग पानी के लिए परेशान हो गए। जलकल विभाग तक शिकायतों के पहुंचने पर अभियंताओं ने काफी प्रयास के बाद रविवार की रात आठ बजे पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कांशीराम नगर में पेयजल की पाइप लाइन रविवार की दोपहर फटने से बुद्धि विहार सेक्टर दो सहित अन्य कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। दिल्ली रोड के इर्द गिर्द व्यावसायिक संस्थान भी पानी की आपूर्ति बाधित होने से परेशान हो गए। हजारों की आबादी में घंटों पानी की आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने स्मार्ट सिटी शिकायत केंद्र को कॉल करना शुरू किया। महिलाओं ने बताया कि शाम को खाना बनाने के लिए पानी की अधिक जरूरत पड़ती है। इसी समय आपूर्ति बाधित होने से काफी परेशानी हुई। इस मामले में जलकल विभाग के अभियंता भीमराव अशोक ने पेयजल की लाइन दुरुस्त करने के लिए एक टीम भेजी। टीम ने रात आठ बजे तक पाइप लाइन को दुरुस्त कर लिया। उन्होंने बताया कि कांशीराम नगर की पाइप लाइन फटने से यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed