फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drinking water is out of order at many places, and one will have to wander around for cold water in the summer.

Moradabad News: जगह-जगह प्याऊ खराब, गर्मी में ठंडे पानी के लिए भटकना होगा

Sun, 01 Mar 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Drinking water is out of order at many places, and one will have to wander around for cold water in the summer.
छजलैट ब्लॉक के फत्तेहपुर विश्नोई में ठप पड़ा प्याऊ। संवाद
कांठ। क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और ठंडा पेय जल मुहैया कराए जाने के मकसद से क्षेत्र में माननीयों व ग्राम पंचायतों ने जगह-जगह शीतल जल प्याऊ लगवाए हुए हैं लेकिन इनमें से तमाम प्याऊ ऐसे हैं जो आज अनदेखी और रखरखाव के अभाव में खराब हैं। छजलैट में जामा मस्जिद के सामने लगा प्याऊ सालों से खराब पड़ा है। वहीं छजलैट में ही स्कूली बच्चों और मोहल्ले के लोगों को स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने के मकसद से प्राईमरी स्कूल के बाहर लगाया गया प्याऊ भी बिजली कनेक्शन न होने के कारण महीनों से ठप है। आमिल, इरशाद और ग्राम प्रधान शमीम अहमद ने कहा की गर्मी का मौसम आ गया है, इसे चालू कराया जाए। गांव सदरपुर के साप्ताहिक बाजार स्थल पर लगा प्याऊ भी जहां शोपीस बना है तो वहीं इसकी टोंटियां तक गायब हो गई हैं। बिजली कनेक्शन भी नहीं है। गांव के सौरभ चौधरी, विक्रम सिंह, किशोर कुमार, जगदेव और निरंजन ने बताया कि यह प्याऊ डेढ़ साल से ठप है। इन्होंने कहा कि यहां शनिवार और मंगलवार को साप्ताहिक हाट भी लगती है। इस प्याऊ को चालू कराया जाए जिससे ग्रामीणों और बाजार में आने वालों को पेयजल मिल सके। वहीं गांव फत्तेहपुर विश्नोई बाजार स्थित स्कूल के बाहर लगा प्याऊ भी अर्से से बंद है। गांव फूलपुर मिठ्ठनपुर स्थित सहकारी समिति के बाहर लगा प्याऊ भी खराब है। ग्रामीण मुनेश और सोमपाल ने प्याऊ को दुरूस्त कराने की मांग की है। इसके अलावा कांठ नगर में थाने के बाहर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, रामलीला मैदान के पास स्थित होलिका दहन स्थल पर लगे सहित नगर में कई अन्य प्याऊ भी ठप पड़े हुए हैं। वहीं तमाम गांवों में भी लगे प्याऊ आज अनदेखी व रखरखाव के अभाव में खराब हैं।

छजलैट ब्लॉक के फत्तेहपुर विश्नोई में ठप पड़ा प्याऊ। संवाद

छजलैट ब्लॉक के फत्तेहपुर विश्नोई में ठप पड़ा प्याऊ। संवाद

छजलैट ब्लॉक के फत्तेहपुर विश्नोई में ठप पड़ा प्याऊ। संवाद

छजलैट ब्लॉक के फत्तेहपुर विश्नोई में ठप पड़ा प्याऊ। संवाद

छजलैट ब्लॉक के फत्तेहपुर विश्नोई में ठप पड़ा प्याऊ। संवाद

छजलैट ब्लॉक के फत्तेहपुर विश्नोई में ठप पड़ा प्याऊ। संवाद

छजलैट ब्लॉक के फत्तेहपुर विश्नोई में ठप पड़ा प्याऊ। संवाद

छजलैट ब्लॉक के फत्तेहपुर विश्नोई में ठप पड़ा प्याऊ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed