फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drain construction stopped due to dispute between two groups of villagers in Darapur

Moradabad News: दारापुर में ग्रामीणों के दो गुटों में विवाद के चलते रुका नाला निर्माण

Fri, 06 Jun 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 06 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Drain construction stopped due to dispute between two groups of villagers in Darapur
ठाकुरद्वारा। गांव दारापुर में पानी की निकासी के लिए चल रहा नाला निर्माण कार्य स्थान के विवाद के चलते नहीं हो सका। बीडीओ की सूचना पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिस पर निर्माण कार्य को बीच में ही रोकना पड़ा। गांव में पानी के निकासी की समस्या काफी दिनों से है। पानी की निकासी न होने के कारण गांव में हर समय बिना बारिश के भी जल भराव रहता है। इस समस्या का निराकरण कराने के लिए गांव में नाले का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन निर्माण के स्थान को लेकर गांव के लोग दो गुटों में बंट गए। दोनों गुटों में नाला निर्माण के स्थान को लेकर विवाद हो गया। आपस में तनातनी होने लगी। ग्राम पंचायत सचिव मिनी ने निर्माण शुरू करने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने विरोध का निर्माण कार्य रोक दिया। सचिव से भिड़ गये। इस पर बीडीओ चैतन्य कुमार पाठक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेखपाल भी वहां पर आए लेकिन विवादित नाले के स्थान की पैमाइश के लिए उनके पास राजस्व अभिलेख न होने के कारण विवाद नहीं निपटा। पुलिस को भी शांति व्यवस्था के लिए बुलाया गया। लेकिन बीडीओ का कहना है कि इस पर उन्होंने तीन घंटे तक पुलिस के आने का इंतजार किया। लेकिन पुलिस नहीं आई। इसपर निर्माण कार्य को रोक दिया। बीडीओ ने कहा कि इस मामले को एसडीएम के समक्ष रखेंगे। विवाद का निस्तारण होने के बाद ही नाले का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed