फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar Police Academy Reunion Seminar over in Moradabad

यूपी: पुरानी यादें ताजा कर गुरुकुल से विदा हुए अफसर, सेमीनार में कई अधिकारी रहे मौजूद

Sat, 21 Sep 2019 01:08 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 21 Sep 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar Police Academy Reunion Seminar over in Moradabad
पुलिस अकादमी सेमीनार का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी (पुलिस अधिकारियों के लिए गुरुकुल) में आयोजित द्वितीय रियूनियन सेमीनार का शुक्रवार को समापन हो गया। सेमीनार में आए पुलिस अफसरों ने गुरुकुल की पुरानी यादें ताजा की। पुराने साथियों से मिले तो लगा कि एक बार फिर से वह प्रशिक्षण के दौर में ही पहुंच गए हैं। शुक्रवार को डीजीपी से मुलाकात के बाद देर शाम को पुलिस अफसरों ने अपने गंतव्य को प्रस्थान किया।

विज्ञापन


सेमीनार के बारे में जानकारी देते हुए डीजी ट्रेनिंग सुजान वीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से विभाग में कार्यरत रहे पुलिस अधिकारियों ने अपने अनुभव शेयर किए। ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को बताया, जिसका उनको प्रशिक्षण के दौरान लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पुलिस अकादमी के निदेशक ने बताया कि सोशल मीडिया की चुनौतियों के विषय पर भी पुलिस अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया और उसके समाधान के बारे में प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को जानकारियां प्राप्त हुई है। प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने उनसे काफी कुछ सीखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार से शुरू हुआ ये दो दिवसीय सेमीनार शुक्रवार शाम को खत्म हुआ। इस दौरान कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी पत्नियां भी मौजूद रहीं। सेमीनार में आए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रियूनियन कार्यक्रम शानदार रहा। हर साल ये होना चाहिए। बता दें कि कार्यक्रम में यूपी और उत्तराखंड से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आए थे। जो शुक्रवार को वापस लौट गए।

ये अधिकारी रहे सेमिनार में मौजूद

द्वितीय रियूनियन सेमीनार में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग अलग जनपदों से आए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईजी उत्तराखंड पुष्पक ज्योति, आईजी उत्तराखंड अजय रौतेला, डीआईजी उत्तराखंड विमला गंजियाल, सेनानायक उत्तराखंड ददन पाल, डीआईजी पीएसी सेक्टर अयोध्या अनिल कुमार सिंह, डीआईजी पीटीसी सीतापुर दिलीप कुमार, डीआईजी पुलिस अकादमी पूनम श्रीवास्तव, डीआईजी कृष्ण बहादुर सिंह, डीआईजी पीटीएस गोरखपुर हरीश कुमार, पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी अशोक कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक व्यापार कर शिव प्रसाद उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक एससीआरबी अनिल कुमार सिंह, एसपी रेलवे लखनऊ सौमित्र यादव, पीएसी सीतापुर के सेनानायक राहुल यादवेंदु, अपर पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार आयोग अमित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय लखनऊ नागेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक एसीआईटी कानपुर बालेंदु भूषण सिंह, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली के सेनानायक अरविंद भूषण पांडेय, पुलिस अधीक्षक एसीओ लखनऊ राजीव मल्होत्रा, 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा के सेनानायक प्रमोद कुमार प्रथम, एसपी अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक इंटेलीजेंस लखनऊ लल्लन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय महेंद्र यादव, पुलिस अधीक्षक विजिलेंस अखिलेश कुमार निगम, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना जुगल किशोर, सेवानिवृत्त डीआईजी अतुल कुमार सक्सेना, सेवानिवृत्त एसपी रामप्रताप सिंह और सेवानिवृत्त एसपी राम बौद्ध शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed