फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dr. Babita gupta Ima President

डा. बबीता गुप्ता बनीं प्रेसीडेंट इलेक्ट

Mon, 22 Aug 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 22 Aug 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
Dr. Babita gupta Ima President
आईएमए चुनाव

विज्ञापन
आईएमए के डाक्टरों ने वर्ष 2017-18 की कमान डा. बबीता गुप्ता के हाथों में सौंप दी है। उन्हें प्रेसीडेंट इलेक्ट चुन लिया गया है। रविवार को हुए चुनाव में बबीता गुप्ता ने अपनी प्रतिद्वंद्वी डा. अर्चना टंडन को 84 मतों से हराया दिया। डा. बबीता को 234 मत मिले, जबकि डा. अर्चना 150 वोट ही पा सकीं। वहीं छह वोट इनवैलिड पाए गए।
आईएमए चुनाव की शुरुआत 19 अगस्त को एडवांस वोटिंग से हुई। जिसमें सदस्यों ने गजब का उत्साह दिखाया। रिकार्ड तोड़ सर्वाधिक 99 सदस्याें ने मतदान किए।

बाकी बचे सदस्यों ने रविवार को आईएमए भवन में प्रेसीडेंट इलेक्ट के लिए मतदान में हिस्सा लिया। एडवांस वोटिंग मिलाकर 429 मेंबरों में से 390 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चला। दोपहर दो बजे के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी डा. मनोज सक्सेना, सहायक चुनाव अधिकारी डा. नितिन बत्रा और डा. राजेश रस्तोगी की देखरेख में मताें की गिनती शुरू की गई।  
विज्ञापन


मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया। जिसमें डा. बबीता गुप्ता को 84 मतों से विजयी घोषित किया गया। डा. बबीता ने 234 मत हासिल किए। जबकि डा. अर्चना टंडन को 150 वोट मिले। वहीं चुनाव में विजयी होने पर आईएमए सदस्यों ने डा. बबीता गुप्ता बधाई दी और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सदस्यों ने दोनों को वोट दिया -आईएमए प्रेसीडेंट इलेक्ट के चुनाव में कुल 390 वोट पड़े। इसमें छह वोट इन वैलिड हो गए। इन छह मेंबरों ने डा. बबीता गुप्ता और डा. अर्चना टंडन दोनों को पसंद किया। दोनों के नामों के आगे टिक लगा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed