फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DPRO's wife viral a video

डीपीआरओ की पत्नी ने वीडियो जारी कर जान को बताया खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
DPRO's wife viral a video
मुरादाबाद। मुरादाबाद में तैनात डीपीआरओ (जिला पंचायत राज अधिकारी) राजेश कुमार सिंह की पत्नी मनीषा सिंह ने एक वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया है। महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन से गुहार लगाई कि मेरे पति के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सहारनपुर के नानौता थानाक्षेत्र के चोरा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह मुरादाबाद में डीपीआरओ के पद पर तैनात हैं। राजेश कुमार सिंह की पत्नी मनीषा सिंह ने गौतमबुद्ध नगर स्थित महिला थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें अपने पति और ननद व ननदोई को आरोपी बनाया गया है। महिला का आरोप है कि पति ने पहले उसे दहेज के लिए परेशान किया। इसके बाद अवैध रूप से दूसरा विवाह भी कर लिया है। इसके अलावा भी महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें महिला ने कहा कि मेरे पति के खिलाफ केस दर्ज है। बावजूद इसके सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद अभी तक गिरफ्तार नहीं कर किए गए हैं। महिला ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी गुहार लगाई है। महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed