फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DPRO inspected the cow shed

Moradabad News: डीपीआरओ ने गोशाला का किया निरीक्षण, गोपालकों काे मानदेय दिलाने के दिए निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
DPRO inspected the cow shed
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने मंगलवार को ब्लॉक के फतेहपुर नत्था गांव स्थित राजकीय गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशालाओं की व्यवस्थाएं देखी। ब्लॉक सभागार में प्रधानों और सचिवों के साथ बैठक कर भूसा संग्रह में सहयोग मांगा। उन्होंने गोपालकों का मानदेय देने के निर्देश दिए।

जिला पंचायतराज अधिकारी वाचस्पति झा ने मंगलवार को बीडीओ अशोक कुमार और एडीओ पंचायत देवेश कन्हैया के साथ फतेहपुर नत्था गांव स्थित राजकीय गोशाला का निरीक्षण किया। डीपीआरओ ने गोशाला में भूसे और गोवंशीय पशुओं को खिलाई जाने वाली अन्य सामग्री का स्टॉक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीपीआरओ ब्लॉक कार्यालय में फतेहपुर नत्था राजकीय गोशाला से संबद्ध 10 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों के साथ बैठक की। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधानों से गोशाला के भूसा गोदाम में भंडारण के लिए स्वयंसेवी भावना से भूसा संग्रह अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। समीक्षा से पता चला कि गोपालकों का 30 अप्रैल तक का मानदेय ग्राम पंचायत नरूखेड़ा, थांवला, मनकूला और मोहम्मद इब्राहीमपुर से जारी हो गया है, जबकि शेष संबंद्ध ग्राम पंचायतों ने अभी तक गोपालकों के पुराने मानदेय का भुगतान नहीं किया है। डीपीआरओ ने संबंधित पंचायतों के सचिवों को गोपालकों को रुका हुआ मानदेय दिलाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed