फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DPGS and ZFA won their matches in football

Moradabad News: फुटबाल में डीपीजीएस व जेडएफए ने जीते अपने मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
DPGS and ZFA won their matches in football
मुरादाबाद। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के समन्वय से आयोजित जिला स्तरीय अंडर-15 महिला फुटबाल लीग में शुक्रवार को चार मैच खेले गए। यह आयोजन दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल (डीपीजीएस) के मैदान में हो रहा है। डीपीजीएस, जेडएफए, सर सैय्यद एकेडमी ने अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला मैच डीपीजीएस व अंजुम कॉन्वेंट के मध्य खेला गया। मैच रोमांचकारी नहीं रहा, इसमें अंजुम कॉन्वेंट की खिलाड़ी गोल करने के लिए जूझती रहीं पर सफलता नहीं मिली। डीपीजीएस के खिलाडियों ने गोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। पहले मध्यांतर में रमिषा ने गोल कर अपनी टीम का मनोबल बढ़ा दिया। इसके बाद उसके बाद डीपीजीएस की अरीबा ने एक गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे मध्यांतर में रमिषा ने तीसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया, जो अंत तक बना रहा। इस तरह डीपीजीएस ने 3-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा मैच महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल और जिला फुटबाल एसोसिएशन के मध्य खेला गया। इसमें महाराजा की टीम के खिलाड़ी वैसा नहीं खेल पाए जैसा उन्होंने इस लीग में प्रदर्शन किया है। नतीजतन जेडएफए के खिलाड़ियों ने मैच पर अपना नियंत्रण बना लिया। कलात्मक खेल से टीम ने दर्शकों का मान मोह लिया। जेडएफए की मध्य पंक्ति की खिलाड़ी फलक ने जबर्दस्त बॉल फीड की। उनके सहयोग से काजल ने शानदार गोल कर बढ़त बनाई। कुछ मिनटों बाद जेडएफए की आलिया ने एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे मध्यांतर में आलिया ने एक और गोल दागा और जेडएफए की 3-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में अब्दुस्सलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज व सर सैय्यद एकेडमी के बीच भिड़ंत हुई। अब्दुस्सलाम की खिलाड़ी थके नजर आए। तुबा ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। डीपीजीएस व जेडएफए के बीच रोमांचक खेल हुआ। पहले मध्यांतर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे मध्यांतर में जेडएफए की मध्य पंक्ति कि खिलाड़ी फलक ने बड़ी चपलता से आक्रमण रोके। अनम ने अच्छे मूव बना कर गेंद को गोलपोस्ट में डाला। मैच के अंतिम क्षणों में अनम ने एक और गोल कर जेडएफए को 2-0 से जीत दिलाई। निर्णायक मोहम्मद इमरान, राजकुमारी, निशिता सिंह, मोहम्मद वसीम, नावेद अहमद व राखी दिवाकर रहे। इस मौके पर निशा परवीन, सुखवीर सिंह, मोहम्मद नासिर कमाल व महिला विंग की सचिव माधुरी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article