फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   down line trains full due to lockdown in delhi

पूर्वांचल की ट्रेनों में घोषणा के बारह घंटे बाद ही वेटिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:22 AM IST
विज्ञापन
down line trains full due to lockdown in delhi
रेलवे स्टेशन स्थित कंप्यूटरकृत आरक्षण कार्यालय का फाइल फोटो। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बिहार समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों को लोगों के लौटने का सिलसिला जारी है। वापसी करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नतीजतन बिहार के लिए चार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा होने के 12 घंटे बाद ही इन ट्रेनों में वेटिंग सूची जारी हो गई। 22 और 23 अप्रैल को मुरादाबाद से गुजरने वाली चारों ट्रेनों में 50 से अधिक वेटिंग है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को रेलवे ने नई दिल्ली और आनंद विहार से बिहार के दरभंगा और सीतामढ़ी तक से ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें से चार ट्रेनें मुरादाबाद रेल मंडल से 22 और 23 अप्रैल को गुजरेंगी। इन ट्रेनों के चलने से बिहार जाने वाले यात्रियों को वास्तव में राहत मिली है। पूर्वांचल की ओर लौटने वाले यात्रियों की संख्या का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि घोषणा होने के चंद घंटे बाद ही सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। बुधवार दोपहर को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की टिकट विंडो पर आरक्षण कराने पहुंचे लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिला। इन चार ट्रेनों के अलावा नियमित रूप से चल रही अन्य ट्रेनों में भी कम से कम एक सप्ताह तक कोई सीट खाली नहीं है। इससे यात्री निराश हैं। ट्रेनों में जगह न मिल पाने के कारण लोग बसों से जा रहे हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे लगातार पूर्वांचल की ओर चलने वाली ट्रेनों की संख्या में वृद्धि कर रहा है। यदि आवश्यकता हुई तो यात्रियों की मांग के अनुसार बिहार की ओर कुछ और ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

सीतामढ़ी जाने के लिए पिछले एक सप्ताह से परेशान हूं। मेरे साथ काम करने वाले अधिकांश लोग अपने घरों को लौट चुके हैं। मुझे कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को स्पेशल ट्रेनों की घोषणा होने से कुछ उम्मीद जगी थी लेकिन काउंटर पर आकर देखा तो चारों ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जमील, यात्री
- मैं बिहार के गया जनपद का रहने वाला हूं। 26 अप्रैल को मेरे भाई की शादी है लेकिन मुझे अभी तक कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया। तत्काल बुकिंग भी इतनी तेजी से हो रही है कि वेबसाइट खुलने के बाद आधे घंटे में ही सीटें फुल हो जाते हैं। समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं।
- प्रेम प्रकाश, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed