फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Double decker bus rams into tractor trolley from behind on highway, driver dies

Moradabad News: हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुसी डबल डेकर बस, चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Double decker bus rams into tractor trolley from behind on highway, driver dies
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल पर बुधवार रात करीब 12 बजे डबल डेकर बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। इस हादसे में शीशा तोड़कर बस का चालक बाहर जाकर गिरा। जिसमें उसकी मौत हो गई जबकि तीन यात्री भी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डबल डेकर बस बुधवार रात शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी। जिसमें करीब 90 यात्री सवार थे। बस में दो चालक थे। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी भूरा बस चला रहा था जबकि दूसरा मुदस्सिर (35) बराबर वाली सीट पर बैठा था। बुधवार रात करीब 12 बजे बस कटघर क्षेत्र में मुरादाबाद लखनऊ हाईवे पर रामगंगा पुल से गुजर रही थी। बस के आगे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। इसी दौरान बस तेजी से ट्रॉली में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला शीशा टूट गया और जिससे दूसरा चालक मुदस्सिर और तीन यात्री सलमान, प्रभात और राहुल बाहर जाकर गिर गए। इस हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवा दिया गया जहां, डॉक्टरों ने मुदस्सिर को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने अन्य यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भिजवा दिया गया है। इस हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कटघर और मूंढापांडे की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों वाहनों को क्रेन से हाईवे किनारे किया गया। करीब एक घंटे बाद यातायात चालू हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article