फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dolly gave divorced and ran with lover

डीएसपी को तलाक दे प्रेमी संग जाने वाली थी डॉली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
dolly gave divorced and ran with lover
मुरादाबाद। डिप्टी एसपी राम प्रकाश आर्य ने अपनी पत्नी के प्रेमी विशाल विलियम्स की हत्या यूं ही नहीं कराई थी। बल्कि उसे डर सता रहा था कि उसकी पत्नी डॉली उसे तलाक देकर अपने प्रेमी के साथ घर बसा सकती है। ऐसी सूरत में डिप्टी एसपी के हाथ से करोड़ों रुपये की वो संपत्ति भी निकल जाती जिसे उसने उत्तराखंड के रुद्रपुर, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ जिले में पत्नी के नाम से जुटाया था। माना जा रहा है कि यह रकम डीएसपी ने काली कमाई के जरिए जुटाई थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में पटेल नगर निवासी विशाल विलियम्स को अपने पिता विलियम्स मैसी की जगह मृतक आश्रित कोटे में रेलवे में नौकरी मिली थी। वर्ष 2014 से ही वह राम प्रकाश आर्य की पत्नी डॉली के संपर्क में आ गया था। रामप्रकाश आर्य उन दिनों इंपेक्टर था। 2015 में नवीं वाहिनी पीएसी में विशाल पर हमला भी हुआ था। जिसमें उसने कोर्ट की मदद से इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। इसके बाद राम प्रकाश आर्य का तबादला बरेली हुआ तो विशाल ने वहां भी डॉली से मिलना जुलना बंद नहीं किया। इंस्पेक्टर राम प्रकाश आर्य ने तब उसे बरेली में भी थाने में बंद कराया था। बाद में रामप्रकाश डिप्टी एसपी बन गया और मेरठ पीएसी में तैनात हो गया। उसने अपने दोनों बच्चों को रुद्रपुर में रख रखा था। जबकि पत्नी को मेरठ मे अपने साथ रखता था। डॉली जब भी रुद्रपुर बच्चों के पास जाती थी तो विशाल विलियम्स उससे मिलने पहुंचता था। पत्नी पर कड़ी निगरानी के लिए डीएसपी ने अपने भतीजे रामनरेश को उसके साथ छोड़ दिया था। शिकंजा कसता देख डॉली ने प्लान बनाया था कि वह डीएसपी को तलाक देकर विशाल विलियम्स के साथ शादी कर लेगी। इससे डीएसपी बौखला गया था। क्योंकि डॉली के नाम पर उसने उत्तराखंड में कई करोड़ रुपये की संपत्ति खरीद रखी थी। उसने विशाल विलियम्स को मारने की साजिश अपने भतीजे रामनरेश के साथ मिलकर रची। दो शूटरों को रकम दे दी गई। डॉली को इसकी भनक लगी तो उसने विशाल को फोन करके कहा कि था कि, मेरे जेठ का बेटा रामनरेश तुम्हें ठिकाने लगाने की फिराक में है। लेकिन इसके बाद डॉली का फोन छीन लिया गया। एक फरवरी 2017 को डीएसपी के बुक किए शूटरों ने रेलवे स्टेशन परिसर में कैंटीन के पास दिनदहाड़े विशाल विलियम्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो शूटरों को घटना के आठ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। बाद में डीएसपी भी सरेंडर करके जेल चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed