फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dogs attack on children

12 बच्चाें पर कुत्तों का हमला, एक गंभीर

Tue, 25 Oct 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 25 Oct 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
dogs attack on children
स्कूल से वापस आते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
 कुंदरकी क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी खूंखार कुत्तों का आतंक रहा। प्रशासन का ऑपरेशन डॉग शुरू होनेे सेेे पहले ही सीलपुर गांव और उसके आस पास जमकर आतंक फैलाया। दिन भर में कुत्तों ने दिन 12 बच्चाें पर हमला किया।
विज्ञापन


जिसमें तीन बच्चाें नेे भागकर खुद को बचाया, लेकिन खूनी कुत्तों ने कक्षा दो के छात्र को नाेंचकर उसके शरीर पर गहरे जख्म कर दिए। इस घटना से इलाके में दहशत बढ़ गई, वहीं प्रशासन के खिलाफ लोगों में रोष नजर आया।
विज्ञापन


  एक दिन पहले ही डीएम ने शूट आउट के आदेश दिए थे। लेकिन टीम पहुंचने से पहले ही कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। सीलपुर निवासी मोहम्मद हुसैन का आठ वर्षीय बेटा मोहम्मद शमी अपने बड़े भाई अनस, तहेरे भाई फैजान और शहदान के साथ गांव के पास खेत में ट्यूबवेल पर अपने ताऊ कयामुद्दीन को चाय देने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से लौटते समय खूंखार कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया था। आवाज सुनकर कयामुद्दीन ने बच्चों को कुत्तों से बचाया। गंभीर हालत में शमी को अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जबकि तीनों अन्य बच्चों के भी हल्के जख्म हैं।


अन्य तीन इसके अलावा पीएचसी में उपचार के लिए लाए गई कुंदरकी नगर की शबीना (09) पुत्री मोहम्मद रफी, शकीना (06) वर्ष पुत्री नाजिम, ग्राम सुनारी निवासी जतिन (06) वर्ष पुत्र सुधीर और इसी गांव की पिंकी (06) वर्ष पुत्री इंदल सिंह, ग्राम इमरतपुर ऊधौ निवासी विरेंद्र (02) वर्ष पुत्र खुशीराम, ग्राम डोमघर निवासी परवेज (11) वर्ष पुत्र सरवर अली, ग्राम सुल्तानपुर निवासी एवल सिंह (08) वर्ष पुत्र हरस्वरूप और निशां (14) वर्ष पुत्री कुंवर पाल कुत्तों के काटने से जख्मी हो गए, जिनका उपचार पीएचसी में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed