फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dog attack on bjp leader

अब बीजेपी नेता को दौड़ाकर नोच डाला

Sun, 11 Dec 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 11 Dec 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
dog attack on bjp leader
DOG BYTE CASE
कुत्तों के हमले में बिलारी निवासी भाजपा की जिला मंत्री समेत 15 लोग घायल हो गए। इसमें ठाकुरद्वारा में चार, कुंदरकी में बच्चों समेत नौ लोग जख्मी हुए हैं। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सभी के परिजनों ने सरकारी अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाया।
विज्ञापन


बिलारी नगर के मोहल्ला ओम विहार कालोनी में शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन से करीब 30 कुत्ताें को छोड़ा गया। इसी मोहल्ले की भाजपा की जिलामंत्री कविता ठाकुर पर कुत्तों ने हमलाकर घायल कर दिया। बाद में उन्होंने सरकारी अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह ओम विहार, तिलकनगर, बस स्टैंड, ईदगाह रोड आदि मोहल्लाें के नागरिकों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम अब्दुल बासित ने बताया कि उन्हाेंने नगरपालिका बिलारी के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि नगर क्षेत्र से कुत्ते और बंदर पकड़वाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मोहल्ला ठाकुरान अहाता क्षेत्र में कुत्ताें के झुंड देख नागरिकाें में दहशत फैल गई। महिलाआें ने छोटे छोटे बच्चाें को घराें से बाहर नहीं निकलने दिया। उधर, कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सराय पंजू निवासी अनिल कुमार का सात वर्षीय बेेटा बॉबी घर के बाहर बच्चाें के साथ खेल रहा था।

इसी दौरान कुत्ते ने हमलाकर जख्मी कर दिया। ग्राम जाफरपुर में सालिक हुसैन के पांच वर्षीय बेटे अलशिफ रजा, ग्राम नरौदा मेें सोमपाल सिंह का दस वर्षीय बेटा अरुण, ग्राम अलीरजापुर में भरत लाल के 15 वर्षीय बेटेे शानू कोे, ग्राम मिलक आजम वाली में मुशाहिद का दस वर्षीय बेटेे आजम को, ग्राम चकफाजलपुर में शौकीन का आठ वर्षीय बेेेटा अलीशान को कुत्तों ने हमला कर जख्मी कर दिया।


वहीं ब्लाक क्षेत्र के ही ग्राम आजमपुर मेें मेेघराज के बेटे अमित, ग्राम नगला कमाल मेें बहोेरन सिंह के बेटेे मेघराज सिंह और ग्राम ढकिया जुम्मा में मुन्ना हुसैन का बेटे नफीस को कुत्तों ने घायल कर दिया। कुत्तों को बढ़ते हमलोें सेे ग्रामीणाेें में खलबली मची हुई हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed