फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Doctors will know every day from home isolate patients

होम आइसोलेट मरीज से हर दिन हाल जानेंगे डॉक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 03:22 AM IST
विज्ञापन
Doctors will know every day from home isolate patients
मुरादाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि कोविड इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर में तैनात चिकित्सक हर दिन होम आइसोलेट मरीजों का हाल जानेंगे। उन्हें सुझाव देंगे। साथ ही कोविड इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से अस्पतालों में बेडों, मरीजों की स्थिति और ऑक्सीजन आदि की उपलब्धता की जानकारी भी शासन को दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रत्येक होम आइसोलेट मरीज को आईसीसीसी के माध्यम से शत प्रतिशत कॉल करने के निर्देश दिए गए हैं। आईसीसीसी में तैनात चिकित्सकों के माध्यम से प्रभावी टेली कंसलटेन्शन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और यहां के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी जनसामान्य को दी जाएगी। सेंटर में बेड आवंटन के लिए प्राप्त समस्त काल्स के संबंध में तत्काल चिकित्सालयों से समन्वय स्थापित करते हुए हास्पिटलाइजेशन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यहां उपलब्ध संसाधनों यथा मैनपावर और टेलीफोन लाइन की गहन समीक्षा कर उन्हें आवश्यकतानुसार बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा है कि यदि किसी को अस्पतालों में बेडों की स्थिति पता करनी है या फिर कोविड मरीज से संबंधित कोई समस्या है तो कोविड कमांड सेंटर के कंट्रोल नंबर 0591-2412728, 2413025, 2413150, 9454416867, 9454416893 पर कॉल कर सकते हैं। समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed