फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Doctor's driver shot at the gate of Supertech Society, admitted in hospital

Moradabad News: सुपरटेक साेसायटी के गेट पर डॉक्टर के चालक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Mon, 16 Jun 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 16 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Doctor's driver shot at the gate of Supertech Society, admitted in hospital
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। नया मुरादाबाद स्थित सुपरटेक सोसायटी के बाहर रविवार शाम डॉक्टर के चालक को हमलावर ने गोली मार दी। गोली उसके पेट और दाहिने हाथ में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी ने चालक पर तमंचे की बट से भी हमला किया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने हमलावर को दाैड़ाया तो वह तमंचा लहराते हुए भाग निकला। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का कारण 15 दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नया मुरादाबाद के माता की मिलक गांव निवासी अजीत सिंह पाकबड़ा निवासी डॉ. शमशाद की गाड़ी चलाते हैं। रविवार की शाम वह डॉक्टर के कहने पर चाऊमीन लेने के लिए नया मुरादाबाद स्थित सुपरटेक सोसायटी के बाहर ठेले पर गए थे। अजीत चाऊमीन ले रहे थे तभी वहां माता की मिलक निवासी पवन सिंह पहुंच गया। दोनों के बीच बहस होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी अचानक पवन सिंह ने तंमचा निकालकर अजीत के गोली मार दी। किसी प्रकार घायल चालक हमलावर के चंगुल से छूटकर पाकबड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह बताया कि तहरीर मिली है। पाकबड़ा थाने में आरोपी पवन, सुमित, चमन और अनिल उर्फ नन्हे के िखलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed