फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Doctor tortured his wife for keeping Karva Chauth fast

Moradabad News: करवाचौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने पत्नी को दीं यातनाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Doctor tortured his wife for keeping Karva Chauth fast
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में करवाचौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने अपनी पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं दीं। पति ने शराब के नशे में सुबह से लेकर शाम तक उसे कई बार पीटा। आरोपी ने उस पर यूरिन कर दिया और उसकी गर्दन पर पैर रखकर मारने का प्रयास किया। इससे तंग आकर पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर उसे अस्पताल ले गया और भर्ती कराकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी डॉक्टर पाकबड़ा क्षेत्र में होम्योपैथिक क्लीनिक चलाता है। करीब चार साल पहले उसकी शादी बिजनौर निवासी युवती के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। रविवार को उसने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। पति ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार को आरोपी डाॅक्टर क्लीनिक पर नहीं गया और सुबह ही शराब पीने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई। रविवार शाम करीब चार बजे वह आंगन में बैठकर पूजा की तैयारी कर रही थी। उसके पास में ही बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान डाॅक्टर बाहर से आया और कहा कि तेरा करवाचौथ का व्रत मनवाता हूं। इसके बाद उसने नशे की हालत में महिला पर यूरिन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के सामने पति की हरकत से आहत महिला फूट-फूटकर रोने लगी। स्नान के बाद पीड़िता अलमारी से साड़ी निकाल रही थी तभी आरोपी डाॅक्टर ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और गर्दन पर पैर रखकर मारने का प्रयास किया। महिला की चीख सुनकर बच्चे आ गए तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। इससे आहत होकर पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

आरोपी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और भर्ती कराकर भाग गया। बिजनौर से पीड़िता के मायके वाले आ गए और उसे अपने साथ ले गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता को मायके वाले अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने मंगलवार को आकर तहरीर देने के लिए कहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed