फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Doctor riding a scooter dies after being hit by a bus

Moradabad News: बस की टक्कर से स्कूटी सवार डाॅक्टर की माैत

Sat, 20 Jun 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 20 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Doctor riding a scooter dies after being hit by a bus
सिरसवां दोराहा। नगर पंचायत भोजपुर के बस स्टैंड निजी बस की टक्कर से स्कूटी सवार चिकित्सक डॉ. मोहम्मद आरिफ (40) की मौत हो गई। जबकि चिकित्सक के साथ स्कूटी पर बैठकर कोचिंग को जा रही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

ग्राम राजपुर केसरिया, थाना डिलारी निवासी डॉ. मोहम्मद आरिफ काफी समय से नगर पंचायत भोजपुर धरमपुर के मोहल्ला झादेवाला में क्लीनिक चलाते थे। शुक्रवार सुबह वह अपने दोस्त दिनेश दिनेश कुमार की पुत्री तेजस्वी चौहान को स्कूटी से स्कॉलर डेन इंस्टीट्यूट मुरादाबाद में कोचिंग के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

भोजपुर बस स्टैंड पर ठाकुरद्वारा की दिशा से आ रही निजी बस के चालक ने गति पर नियंत्रण खो दिया और स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे डॉ.आरिफ के सिर में गंभीर चोटें आईं और छात्रा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर चिकित्सकों ने डाॅ.आरिफ को मृत घोषित कर दिया। हादसे की प्राथमिकी आरिफ के भाई युनुस ने बस चालक के खिलाफ थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed