{"_id":"6664f367ae8f2e85ae042a96","slug":"doctor-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-dumper-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-416454-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
डंपर की टक्कर से बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नरेंद्र सिंह (65) की मौत हो गई। वह शनिवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में बेटी अर्चना से मिलने गए थे। लौटते समय शाम करीब 4:30 बजे हादसा हो गया।
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव लोंगी कला निवासी डॉ. नरेंद्र सिंह (65) का नगर में निजी होम्योपैथिक चिकित्सालय था। शनिवार को डॉ. नरेंद्र सिंह बाइक से बेटी अर्चना से मिलने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर गए थे। शाम करीब 4:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जसपुर थाना क्षेत्र की धरमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में डॉ. नरेंद्र सिंह से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों में डॉ. नरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। उत्तराखंड पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी डंपर को भी पकड़ लिया है। डॉ. नरेंद्र सिंह की मौत से उनके बेटे अरुण व अरविंद और बेटी अर्चना व पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद