{"_id":"619e9640244098224207d9bd","slug":"doctor-found-missing-dietician-arrived-late-moradabad-news-mbd410515489","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब मिले डॉक्टर, देर से पहुंचीं डायटिशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब मिले डॉक्टर, देर से पहुंचीं डायटिशियन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम का आदेश जिला अस्पताल में बेअसर साबित हो रहा है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक की ओपीडी में करीब 11.45 पर ही डॉक्टर अपने कक्ष से गायब मिले। वहीं, डायटिशियन पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में देर से ही पहुंचीं। ये हाल तब है, जब एक दिन पहले डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण किया था।
मंगलवार को डीएम अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए थे, जहां ओपीडी का जायजा लिया। डीएम ने मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। कुछ मरीजों ने कमरा नंबर आठ में डॉक्टर के नहीं बैठने की शिकायत की थी। वहीं, एनआरसी के निरीक्षण में डायटिशियन के बारे में यूनिसेफ के परामर्शदाता ने बताया कि वह किसी भी दिन समय से उपस्थित नहीं होती हैं। कभी भी अपना कार्य समय से पूर्ण नहीं करती हैं। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अभिलंब कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। वहीं, स्टाफ नर्स सावित्री 15 दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं थी। बुधवार को डीएम के आदेश या निरीक्षण को कोई असर दिखने को नहीं मिला। ओपीडी के कमरा नंबर आठ में सुबह 11.45 बजे डॉक्टर नहीं मिले। उनकी जगह इंटर्नशिप करने वाले छात्र बैठे मिले।
एनआरसी में डायटिशियन की तैनाती एनएचएम के तहत हुई है। उनके देरी से आने के बारे में पहले ही सीएमओ को अवगत कराया जा चुका है। डॉक्टरों को ओपीडी में समय से बैठने के निर्देश दिए गए हैं। फिजीशियन छुट्टी पर नहीं थे, ओपीडी में आए थे। - डॉ. राजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल