{"_id":"6a24885adf4168d33e0b8631","slug":"doctor-accused-of-not-providing-treatment-action-demanded-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-919355-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चिकित्सक पर उपचार न करने का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चिकित्सक पर उपचार न करने का आरोप, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में एक मरीज ने चर्म रोग विभाग की चिकित्सक पर उपचार न करने का आरोप लगाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
वायरल वीडियो में मरीज का कहना है कि वह उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल आई थी। यहां पर चर्म रोग विभाग की चिकित्सक ने उनको देखने से साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि जब मरीज चिकित्सक का वीडियो बना रही थी तो चिकित्सक ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मरीज ने चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। ओपीडी में तीन स्किन स्पेशलिस्ट बैठते हैं। इनमें से किसी एक ने मरीज को जरूर देखा होगा। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा मरीज को देखने से मना नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
ओपीडी में पहुंचे 18 सौ से अधिक मरीज
शनिवार को सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की लाइनें लग गई थीं। ओपीडी में 1891 मरीज पहुंचे, जबकि आईपीडी में 135 मरीज भर्ती हुए। इसमें एक दिन में 70 मरीज भर्ती हुए हैं। चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ समय से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालांकि सोमवार को यह संख्या 23 तक भी पहुंच रही है।