फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Do not use this-- Various colors of communal harmony spread in the celebration of

Moradabad News: इसका इस्तेमाल न करें<bha>--</bha> के समारोह में बिखरे सांप्रदायिक सौहार्द के विविध रंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Do not use this-- Various colors of communal harmony spread in the celebration of
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के तत्वावधान में मंगलवार को हुए होली मिलन समारोह में सांप्रदायिक सौहार्द के विविध रंग नजर आए। बार परिसर में आयोजित समारोह में वकीलों, अफसरों ने जहां सुर और ताल से तालमेल बनाते हुए होली के गीतों को आवाज दी, वहीं व्यंग्य के कवि-कवयित्री ने रचनाओं की प्रस्तुति दी। इस दौरान न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता होली गीतों से सजे समारोह में रचे-बसे नजर आए।
विज्ञापन




दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता की अध्यक्षता व संयोजन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश सैयद माऊज बिन आसिम शामिल हुए। अपर जनपद न्यायाधीश अरुण कुमार और लारा कोर्ट के पीठासीन अधिकारी जैगमउददीन विशिष्ट अतिथि की भूमिका में मौजूद रहे। समारोह में कुछ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। माहौल बदला गीत-संगीत की प्रस्तुति से, जिसमें अफसरों ने भी गायिकी के हुनर का प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने भी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने जब होली गीत सुनाया तो तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। इस मौके पर अधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि होली सांप्रदायिक सदभाव का त्योहार है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। रामलीला कलाकार राजेश रस्तोगी, हास्य व्यंग्य के कवि फक्कड़ मुरादाबादी, कवयित्री पूजा राणा ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सुरेंद्र सिंह, न्यायाधीश पॉक्सो अविनाश चंद्र मिश्रा, एडीजे द्वितीय कृष्ण कुमार द्वितीय, एडीजे आठ राकेश कुमार गौतम, एडीजे नौ अरुण कुमार तृतीय, न्यायाधीश पॉक्सो द्वितीय घनेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट जितेंद्र कुमार द्वितीय उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, पूर्व महासचिव राकेश जौहरी, आदित्य श्रीवास्तव, संजीव राघव, अजय पाल, अतुल माथुर, शादाब हुसैन, आसिफ, रफीक अहमद, आबिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed