फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Do not leave children alone on the banks of ponds and rivers: DM

बच्चों को तालाबों और नदियों के किनारे अकेले न छोड़ें : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Do not leave children alone on the banks of ponds and rivers: DM
मुरादाबाद। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए डीएम ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को नदियों और तालाबों के किनारे अकेले न छोड़ें।
विज्ञापन


डीएम अनुज सिंह ने बताया कि बाढ़ के दौरान नदी, नहर, कुआं, तालाब, गहरे गड्ढे, झील, पोखरों आदि जलाशयों में स्नान करने, जानवर नहलाने या कपड़े धोने जैसे दैनिक कार्य लोग करते हैं। अनजाने में बच्चों, किशोर-किशोरियों तथा वयस्क व्यक्तियों की डूबने से मृत्यु हो जाती है। अभिभावकों को बच्चों को नदियों और तालाबों में नहाने के लिए अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। स्नान करने के लिए जाते समय साथ में 10-15 मीटर लंबी रस्सी या धोती या साड़ी अवश्य रखना चाहिए। तैराकी सीखने के लिए अकेले पानी में न जाएं। किसी कुशल प्रशिक्षक या तैराक की देखरेख में ही तैराकी सीखें। तैरने या पानी में स्नान करते समय स्टंट न करें। डूबने वाली की मदद के लिए बांस का टुकड़ा, रस्सी, कोई लंबा कपड़े का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article