फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dns cricker acedmy won the match

डीएनएस क्रिकेट एकेडमी ने सोनकपुर स्टेडियम की टीम को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
dns cricker acedmy won the match
मुरादाबाद। अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को डीएनएस क्रिकेट एकेडमी और सोनकपुर स्टेडियम की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें डीएनएस ने चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। डीएनएस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। सोनकपुर टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 36.4 ओवर में 207 रन बनाए और ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

सोनकपुर की टीम के लिए शिवम अग्रवाल ने सर्वाधिक 56 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 10 चौके लगाए। वहीं, माधव ने अपनी 46 रन की पारी में दो छक्के और छह चौके लगाए। डीएनएस टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उमैर अहमद ने तीन और अमित जोशी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएनएस की टीम ने 32.5 ओवर में चार विकेट से मैच जीत लिया। डीएनएस टीम के लिए नयन गुप्ता ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने पांच छक्के और चार चौके जड़े। उवैस चौधरी ने 23 गेंदों में तीन छक्के और तीन चौके लगाकर 43 रन बनाए। गेंदबाजी में सोनकपुर के लिए इसरजीत सिंह ने चार विकेट लिए। हालांकि उनकी टीम मैच नहीं जीत सकी। अंपायरिंग निश्चल चाहल और रईस हसन ने की। ऑफ लाइन स्कोरर श्रीकांत और ऑनलाइन स्कोरर विनय रहे। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डीएसए सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, यश शुक्ला, अमन लिट और मोहम्मद हसीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed