फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DNA of the child of the teenage rape victim did not match that of the accused.

Moradabad News: आरोपी से मैच नहीं हुआ दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के बच्चे का डीएनए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
DNA of the child of the teenage rape victim did not match that of the accused.
मुरादाबाद। 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर उसे मां बनाने के आरोप में डेढ़ साल से जेल में बंद युवक का डीएनए (डीऑक्सी राइबोन्यूक्लिक एसिड) बच्चे से मैच नहीं हुआ है। वारदात में नाम आने के बाद ही आरोपी ने किशोरी से जन्मे बच्चे को अपनाने से इन्कार कर दिया था। साथ ही हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डीएनए टेस्ट की मांग की थी। अब डीएनए मैच न होने की रिपोर्ट आने पर उसने अपने अधिवक्ता के जरिये जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने 25 जनवरी 2025 को शिवम नाम के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि आरोपी ने उसकी 15 वर्षीय पोती के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता पांच माह की गर्भवती है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

अप्रैल 2025 में पीड़िता को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बेटे को जन्म दिया था। आरोपी शिवम ने बच्चे को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया था। साथ ही अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में उसने अपना और बच्चे का डीएनए मैच कराने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने डीएनए टेस्ट के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जनवरी 2026 को आरोपी, दुष्कर्म पीड़िता और उसके बच्चे के खून के नमूने लिए गए थे। तीनों के नमूनों को डीएनए जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया था। प्रयोगशाला से प्राप्त डीएनए रिपोर्ट कोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट में बच्चे और आरोपी का डीएनए मैच न होने की बात कही गई है।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर डीएनए टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट कोर्ट भेज दी गई है। आरोपी और दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे का डीएनए मैच नहीं हुआ है।
00
11 माह हो गया बच्चा, नाबालिग मां ही कर रही परवरिश
मुरादाबाद। पिछले साल जनवरी में अचानक किशोरी की तबीयत खराब हुई थी। उसके पेट में दर्द होने पर उसकी मां डॉक्टर के पास ले गई थीं, जहां चेकअप कराने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। उस वक्त किशोरी पांच माह की गर्भवती थी। ऐसे में उसका गर्भपात कराना संभव नहीं था। कोर्ट ने गर्भपात की अनुमति से इन्कार कर दिया था। पुलिस ने किशोरी को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और पिछले साल अप्रैल में पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया था। बच्चे की उम्र करीब 11 माह हो चुकी। नाबालिग मां ही बच्चे की परवरिश कर रही है। ब्यूरो

---
... तो कोई और है गुनहगार
मुरादाबाद। किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद मां और दादी ने उससे पूछताछ की थी। तब उसने बताया था कि शिवम ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। अब जांच में आरोपी और बच्चे का डीएनए मैच नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि तो क्या किशोरी से दुष्कर्म कर उसे मां बनाने का गुनाह किसी और ने किया है। ब्यूरो
00000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed