फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DM-SSP distributed chocolates to the children who gave the correct answers

Moradabad: डीएम और एसएसपी अचानक पहुंच गए स्कूल, बच्चों से पूछे सवाल.. सही जवाब पर तारीफ कर बांटी चाॅकलेट

Thu, 03 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद) Updated Thu, 03 Jul 2025 02:00 AM IST
सार

डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने छजलैट के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर रुस्तमपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछकर सही जवाब देने पर उन्हें टॉफी व चॉकलेट दी। डीएम ने शिक्षा विभाग के अफसरों को नामांकन बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। 

विज्ञापन
DM-SSP distributed chocolates to the children who gave the correct answers
मुरादाबाद के एक स्कूल में बच्चे से संवाद करते डीएम और एसएसपी - फोटो : संवाद

विस्तार

डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल अधिकारियों के पूरे लश्कर के साथ विकास खंड छजलैट के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर रुस्तमपुर का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने यहां बच्चों से सवाल पूछ और सही जवाब देने पर बच्चों को टॉफी व चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन


वहीं स्कूल में अव्यवस्थाएं मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। दरअसल बुधवार को दोनों अधिकारी कांठ और छजलैट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को देखने के लिए निकले थे। इस दौरान जब कांवड़ मार्ग स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर रुस्तमपुर दिखाई दिया तो दोनों अधिकारी पूरे लश्कर के साथ स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां कक्षा छह, सात और आठ में पहुंचकर अधिकारियों ने बच्चों से सवाल पूछे। इसी के साथ शिक्षक और शिक्षिकाओं की उपस्थिति को चेक किया। वहीं बच्चों के नामांकन बढ़ाने के निर्देश भी डीएम ने दिए। इस दौरान यहां निरीक्षण में स्कूल भवन की स्थिति ठीक नहीं मिली, कहीं प्लास्टर टूटा था तो कहीं बच्चाें के बैठने की सीटें उखड़ी हुईं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं थी। शौचालय भी दुरुस्त नहीं था। जिस पर उन्होंने एबीएसए, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव व प्रधान को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही अव्यवस्थाओं पर डीएम ने नाराजगी भी जताई।

ग्रामीणों ने डीएम व एसएसपी से कांवड़ पथ मार्ग पर चलने वाले खनन भरे वाहनों पर अंकुश लगाने, नागमणि मंदिर के पास किए जा रहे खनन स्टॉक को सड़क से पीछे हटवाने आदि की मांग की। जिस पर डीएम ने संबंधितों को निर्देश देते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।

कांवड़ मार्ग पर रोशनी के लिए व्यवस्था करें संबंधित विभाग
डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने बुधवार को मुरादाबाद-हरिद्वार कावंड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने हरथला, सेरुआ चौराहा, अगवानपुर, कैंच की पुलिया, छजलैट और कांठ सहित विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर प्रकाश व्यवस्था, पेड़ों की छटाई, साफ सफाई और यातायात प्रबंधन को लेकर निरीक्षण किया।

डीएम ने कुछ स्थानों पर गंदगी और रोशनी की व्यवस्था अधूरी पाकर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग की साफ सफाई की जाए और रोशनी का प्रबंध किया जाए। अगवानपुर में नाले की सफाई कराने और छजलैट में चौराहे पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर कराने के लिए निर्देश दिए।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर ढीले विद्युत तारों को दुरुस्त कराएं। मार्ग के किनारे विद्युत पोल पर करंट की दिक्कत न आए इसलिए विद्युत खंभों को निश्चित ऊंचाई तक पॉलीथिन से कवर कराएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed