फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DM sought suggestions regarding circle rate

सर्किल रेट को लेकर डीएम ने मांगे सुझाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
DM sought suggestions regarding circle rate
मुरादाबाद। सर्किल रेट में वृद्धि किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने संभ्रांत नागरिकों और अधिवक्ताओं से सुझाव मांगे हैं। दावा किया कि इस मामले में वास्तविक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सर्किल रेट संशोधित किए जाने के संबंध में बैठक की। इस बीच अधीनस्थ अधिकारियों ने भी सर्किल रेट बढ़ाने के मामले में विचार व्यक्त किए। तय किया गया कि गणमान्य नागरिकों और अधिवक्ताओं से 2022-23 के सर्किल रेट में वृद्धि किए जाने के संबंध में सुझाव मांगना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी वास्तविक आपत्तियां आएंगी, उनका हर संभव समाधान किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह, सांसद मुरादाबाद एसटी हसन, विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, नगर विधायक के प्रतिनिधि, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिवक्ता आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की बैठक अब 20 को
मुरादाबाद। उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार ने बताया है कि बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 20 जुलाई की शाम साढ़े चार बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed