{"_id":"584c72684f1c1be35944bf37","slug":"dm-had-sealed-a-school-open-in-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में खोला तो डीएम ने सील कराया स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में खोला तो डीएम ने सील कराया स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 11 Dec 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
सील।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड की वजह से डीएम ने 12 दिसंबर तक जिले के आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। लेकिन अगवानपुर स्थित समर वैली स्कूल ने जिलाधिकारी के आदेशों की अनदेखी कर शनिवार को भी बच्चे स्कूल बुला लिए।
अपने आदेश की नाफरमानी से खफा डीएम ने डीआईओएस और एसडीएम को भेजकर स्कूल पर छापा पड़वा दिया। कुछ देर की जांच पड़ताल के बाद डीएम के आदेश पर इस स्कूल को सील कर दिया गया है।
बढ़ती ठंड को देखते हुए शुक्रवार शाम जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने आदेश दिया था कि 12 दिसंबर तक जिले के कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इस आदेश के बाद अधिकांश स्कूलों ने शनिवार को स्कूल बंद रखे।
विज्ञापन
लेकिन कुछ स्कूलों ने डीएम के आदेश की परवाह किए बगैर शनिवार को भी स्कूल खुला रखा। अगवानपुर बाईपास स्थित समर वैली स्कूल ने भी डीएम के आदेश को तवज्जो नहीं दी। स्कूल खुलने की खबर डीएम को मिली तो उन्होंने डीआईओएस प्रदीप द्विवेदी और एसीएम केबी सिंह को स्कूल भेजा।
दोनों अधिकारी पहुंचे तो स्कूल में बच्चे मौजूद थे और कक्षाएं चल रही थीं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी डीएम को दी। डीएम ने स्कूल सील करने के आदेश दिए। जिसके बाद स्कूल से स्टाफ व स्टूडेंट्स को बाहर भेजकर स्कूल के गेट पर सील लगा दी गई है।
इस कदम से बाकी स्कूलों में भी हड़कंप मचा। हालांकि शहर में कई स्कूलों ने डीएम के आदेश को किनारे रखकर शनिवार को बच्चों को रूटीन की तरह बुलाया। डीएम ने समर वैली स्कूल प्रकरण में बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ जांच बैठा दी है