{"_id":"ac7c7a25b93a1938a6f3a0a3845a07b7","slug":"dm-chaught-suspected-voters-on-polling-centers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग सेंटरों से पकड़े गए फर्जी वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग सेंटरों से पकड़े गए फर्जी वोटर
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को पोलिंग सेंटरों से कई फर्जी वोटर पकड़े गए। जिलाधिकारी और एसएसपी
विज्ञापन
ने मतदान केंद्रों से इन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। दिन
भर इन्हें थानों पर बैठाया गया। कुछ केंद्रों पर इसे लेकर हल्ला भी मचता
रहा।
शनिवार को भगतपुर टांडा और मूंढापांडे ब्लाक क्षेत्र में तीसरे चरण का मतदान कराया गया। इन दोनों विकास खंड क्षेत्रों में फर्जी वोटिंग की शिकायतें खूब गूंजी। बूथ कैप्चरिंग के आरोप भी लगते रहे। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर और एसएसपी नितिन तिवारी शिकायतों को परखने के लिए केंद्रों पर भी पहुंचे मगर शिकायतों में दम नहीं निकला।
हां कुछ सेंटरों से फर्जी वोटर जरूर पकड़े गए। दस से भी ज्यादा फर्जी वोटर पकड़े गए हैं। इन सभी को थानों में बैठा दिया गया था जिन्हें शाम को पुलिस ने छोड़ दिया। एक सेंटर पर इसे लेकर हंगामा भी हो गया था। कुछ सेंटरों पर ऐसे एजेंट थे जो मोबाइल के साथ पहुंच गए।
जब एसएसपी नितिन तिवारी ने केंद्रों का निरीक्षण किया तो मोबाइल बरामद हुए। ऐसे सभी एजेंटों को मतदान केंद्रों से बाहर कर दिया गया था। बाद में सभी पोलिंग इंचार्ज को हिदायत दी गई कि अगर कोई भी एजेंट मोबाइल के साथ पकड़ा जाए तो कार्रवाई होगी।