फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DJ vehicle overturns due to tire burst, three Kanwariyas injured

Moradabad News: टायर फटने से पलटा डीजे वाहन, तीन कांवड़िये जख्मी

Wed, 26 Feb 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 26 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
DJ vehicle overturns due to tire burst, three Kanwariyas injured
कांठ। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के डीजे वाहन का टायर अचानक फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर डीजे लगा वाहन पलट गया। हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

निकटवर्ती जनपद अमरोहा के धनौरा मंडी अंतर्गत आने वाले गांव चकुनी से डाक कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए मंगलवार की सुबह रवाना हुआ था। इस जत्थे को कांठ के गाव चकफेरी से होकर जाना था। जत्थे के साथ कांवड़ियों का डीजे वाहन भी शामिल था। जिसमें सात युवक सवार थे। कांवड़ियों का यह डीजे वाहन जब सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांठ थाना क्षेत्र में अमरोहा मार्ग स्थित क्षेत्र के गांव महमूदपुर भगवानदास के पास पहुंचा तो अचानक डीजे लदे वाहन का टायर फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में नितिन (20) पुत्र मुकेश कुमार, जतिन (24) पुत्र नरदेव और बंटी (20) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी जटपुरा सुनाली थाना धनौरा मंडी अमरोहा घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां से चिकित्सकों ने बंटी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed