{"_id":"5a14837c4f1c1bf4688bc9d6","slug":"dj-vale-babu-ka-gana-band-kara-do","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अंकल! डीजे वाले बाबू का गाना बंद करा दो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अंकल! डीजे वाले बाबू का गाना बंद करा दो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शादी-विवाह का सीजन शुरू होने के बाद बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस के आसपास रहने वाले लोगों की नींद उड़ी हुई है देर रात तक डीेजे पर तेज आवाज में गाने बजते हैं। इन गानों की वजह से न केवल नौकरीपेशा लोग, बुजुर्ग, गृहणियाें बल्कि छात्रों को पढ़ाई तक में परेशानी हो रही है।
दो माह बाद बोर्ड परीक्षा है, परिजनों को डर सता रहा है कि तेज आवाज में बज रहे गाने की वजह से उनके बच्चों का रिजल्ट न खराब हो जाए। इसलिए उन्होंने पुलिस से मांग की है कि देर रात तक शादी समारोह में डीेजे संचालकों द्वारा बजाए जा रहे गानों को बंद कराया जाए।
डायल 100 के प्रभारी उदयपाल ने बताया कि इन दिनों रात के वक्त डायल 100 पर कॉल कर शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों के दौरान तेज आवाज में गाने बजाने की शिकायत मिल रही है। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि रात दस बजे के बाद डीजे बजाना गलत है। इस संबंध में सभी फार्म हाउस और बैंक्वेट हॉल के मालिकों को सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर पीआरवी को मौके पर भेजा जाता है और डीजे बंद करवाने का काम किया जाता है, ऐसे में अगर कोई व्यक्ति पुलिस कार्रवाई का विरोध जताता है तो नजदीकी थाने में सूचना दी जाती है।
परिचर्चा
‘सोमवार रात भी एक कार्यक्रम में तेज आवाज में गाने बज रहे थे, जिसकी वजह से बच्चे पढ़ाई तक नहीं कर सके।’
भावना, बुद्धि विहार
‘देर रात तक डीजे पर बज रहे गानों की वजह से नींद उड़ जाती है। पुलिस को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’
रिंकी अग्रवाल, बुद्धि विहार
‘तेज आवाज में गाने बजाए जाने के कारण उनके सिर में दर्द होने लगता है। बुजुर्गों के लिए यह नुकसानदायक है।’
रजनी गर्ग, बुद्धि विहार
‘दो माह बाद दसवीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा है। ऐसे में देर रात तक गाने बजने से बच्चे अपनी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते हैं, परीक्षा की तैयारी ठीक न होने से रिजल्ट खराब होने का डर है।’
डॉक्टर मंजू सिंह, बुद्धि विहार