फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Diwali will be celebrated in Saubhagya Yoga and Swati Nakshatra

Diwali2023: सौभाग्य योग-स्वाति नक्षत्र में मनाई जा रही दिवाली, यहां देखें लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त

Sun, 12 Nov 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2023 01:48 AM IST
सार

मुरादाबाद के बाजारों में दिवाली पर उमंग और उत्साह नजर आ रहा है। लोगों ने पूजा के लिए सभी प्रकार की सामग्री एकत्र शुरू कर दी है। आज शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश की पूजा होगी। जानें इसके बारे में। 

विज्ञापन
Diwali will be celebrated in Saubhagya Yoga and Swati Nakshatra
दीपावली पर गणेश, लक्ष्मी, कुबेर की होती है पूजा - फोटो : self

विस्तार

हिंदू पंचांग के अनुसार दीपावली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी दीपावली के दिन पृथ्वी पर आती हैं और घर-घर जाकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। इसलिए दीपावली के दिन सभी लोग अपने घर में दीपक जलाते हैं और चारों तरफ रोशनी की जाती है।

विज्ञापन


ज्योतिष आचार्य पंडित अखिलेश पांडेय ने बताया कि इस साल सौभाग्य योग और स्वाति नक्षत्र में दीपावली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के लिए स्थिर लग्न और शुभ समय का होना जरूरी है।
विज्ञापन


सौभाग्य योग में दीपावली की पूजा करने से आपके भाग्य में वृद्धि होगी और स्वाति नक्षत्र के कारण आपके सुख और सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त होंगे। पहला शुभ मुहूर्त शाम के समय यानी प्रदोष काल में मिलेगा, जबकि दूसरा शुभ मुहूर्त महानिशीथ काल का मुहूर्त रात्रि में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदोष काल का मुहूर्त रविवार शाम पांच बजकर 33 मिनट से शाम सात बजकर 28 मिनट तक है। महानिशीथ काल का शुभ पूजा मुहूर्त रात 11 बजकर 33 मिनट से रात 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

दीपावली पूजा-विधि

लक्ष्मी पूजा के लिए उत्तर-पूर्व दिशा के कोने को अच्छे से साफ करके वहां पर लकड़ी का पाटा बिछाएं। कुछ लोग उस जगह की दीवार को सफेद या हल्के पीले रंग से रंगते हैं। इसके लिए खड़िया या सफेद मिट्टी और गेरु का इस्तेमाल किया जाता है।

इससे पूजा स्थल की ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है। लकड़ी का पाटा बिछाने के बाद उस पर लाल कपड़ा बिछाएं और लक्ष्मी जी, गणेश जी और कुबेर जी की स्थापना करें। ध्यान रहे कि लक्ष्मी जी की मूर्ति को श्री गणेश के दाहिने हाथ की तरफ स्थापित करना चाहिए।

मूर्ति स्थापना के बाद पूजा स्थल को फूलों से सजाएं। साथ ही पूजा के लिए कलश या लोटा उत्तर दिशा की तरफ रखें और दीपक को आग्नेय कोण, यानि दक्षिण-पूर्व की तरफ रखें। शुभ मुहूर्त में दीप प्रज्वलित कर गणेश जी गणपति को दूर्वा, चंदन, कुमकुम, मौली, लाल वस्त्र, लाल फूल, लड्डू या मोदक अर्पित करें। लक्ष्मी जी को खीर या फिर दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

14 नवंबर को होगी गोवर्धन पूजा

कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तिथि का समापन अगले दिन 14 नवंबर, दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। उदया तिथि में गोवर्धन पूजा 14 नवंबर मंगलवार को मनाई जाएगी।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

14 नवंबर दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक है। इस दिन शोभन योग और अनुराधा नक्षत्र का अति शुभ है। शोभन योग 14 नवंबर को सुबह से दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है। इसके बाद अतिगंड योग शुरू हो जाएगा। अतिगंड योग पूजा के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए गोवर्धन की पूजा सुबह के समय ही होगी।

15 नवंबर को मनेगा भाईदूज का पर्व

इस बार कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नवंबर को दोपहर 02.36 से शुरू होगी जो 15 नवंबर को दोपहर 01.47 पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार भाई दूज का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भाई को टीका सुबह 10.45 से दोपहर 12.05 तक किया जा सकता है।



भाई दूज पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर खड़ा करके रोली या फिर अष्टगंध से तिलक लगाना चाहिए। भाई दूज पर घर के प्रवेश द्वार पर चौमुखा दीया जलाने से घर में यह की कृपा व सुख-समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed