Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Diwali to be celebrated amidst water: Residents of Buddhi Vihar struggle due to waterlogging

Moradabad News: पानी के बीच मनेगी दीपावली, बुद्धि विहार में जलभराव से लोग बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Diwali to be celebrated amidst water: Residents of Buddhi Vihar struggle due to waterlogging
मुरादाबाद। बुद्धि विहार के निवासियों को दिवाली मनाने से पहले जलभराव और गंदगी से निजात पाने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में नालों की खोदाई का काम अधूरा पड़ा है। गंदगी से अटी नालियां और टूटी पुलियां लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

बुद्धि विहार वार्ड-16 स्थित संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र रोड पर जलभराव और गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नालों और नालियों की सफाई न होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। जगह-जगह उखड़ी सड़कें और टूटी पुलियां आवागमन में बाधा डाल रही हैं। शाम होते ही गलियों में नालियों का गंदा पानी बहने लगता है और घरों के सामने गंदगी एकत्र हो जाती है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। गंदगी के कारण चूहे घरों में घुसकर परेशानी पैदा कर रहे हैं। कॉलोनी में स्थित एक स्वीमिंग पूल का पानी निकालने पर भी गलियों में भर जाता है, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

कॉलोनी में नालों की खोदाई का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। नालियां गंदगी से पूरी तरह अटी हुई हैं। कई स्थानों पर पुलियां भी टूटी पड़ी हैं। घरों के सामने एकत्र गंदगी और बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जलभराव और गंदगी का असर स्थानीय कारोबार पर भी पड़ रहा है। संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र रोड पर स्थिति विशेष रूप से खराब है। निवासियों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जुलाई से पहले नालों की खोदाई की गई थी। अक्तूबर में घरों के आगे स्लैब डाले गए तो रास्ता बंद हो गया है। चूहे घरों में घुसकर सामान खराब कर रहे हैं। काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। -योगेंद्र कुमार रस्तोगी, अधिवक्ता
यहां पहले पुलिया बनाई जानी थी लेकिन काम अधूरा छोड़कर दूसरी जगह शुरू कर दिया गया। एक स्कूल के स्वीमिंग पूल का पानी निकालने पर गलियों में भर जाता है। नाले-नालियां चौक हैं और पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। - विजय शर्मा
नाला बनाने के लिए खोदाई करके छोड़ दी और दूसरी जगह खोदाई शुरू कर दी गई। पानी भरा रहने से गंदगी फैल रही है। इससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। अब शिकायत किससे करें, कोई सुनने वाला नहीं है। - हरकिशोर सिंह, अधिवक्ता
हमारी गली की सड़क खुदी पड़ी थी। शिकायत पर दो माह बाद सड़क की मरम्मत कर दी गई। अब गली की पुलिया दो महीने से अधिक समय से टूटी हुई है। कार निकालने में काफी परेशानी होती है। दिवाली आने वाली है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। - मो. गोरी, अधिवक्ता
हमारे घर के नीचे दूध का काम होता है। नालियां चौक होने के कारण पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बदबू के कारण लोग यहां आने से बचते हैं। इस बार भी गंदे पानी के बीच दिवाली मनाने की नौबत आ गई है। - राजपाल सिंह यादव
बुद्धि विहार की ज्यादातर सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। नाले-नालियां चौक होने से रास्तों में पानी भरा रहता है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दो बार शिकायत कर चुके हैं। निगम के अधिकारी सड़क का टेंडर होने की बात कहते हैं। साथ ही पोर्टल पर भी काम होने की जानकारी दी जाती है। - रामवीर सिंह

वर्जन
बुद्धि विहार वार्ड-16 में नाले-नालियों की सफाई को लेकर शिकायतों का समाधान कराया जाएगा। नगर निगम की टीम भेजकर साफ-सफाई का कार्य कराया जाएगा। -अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed