फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Diwali before Holi in Brass City due to Virat's victory over Pakistan

Moradabad News: पाक पर विराट विजय से पीतलनगरी में होली से पहले दिवाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Diwali before Holi in Brass City due to Virat's victory over Pakistan
मानसरोवर काॅलोनी में टीम इंडिया की जीत पर आतिशबाजी करते लोग।अमर उजाला
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत पर शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। होली से करीब एक माह पहले शहर में दिवाली जैसा माहौल हो गया। क्रिकेट टीम से ज्यादा यह लोगों के जज्बातों की जीत नजर आई। विराट कोहली के शतक के साथ जैसे ही मैच खत्म हुआ, बुद्धि विहार, नया मुरादाबाद, रामगंगा विहार, मानसरोवर कॉलोनी समेत शहर के कई इलाकों में पटाखे छूटने शुरू हो गए।

इस पल के लिए लोगों ने दो दिन पहले से तैयारी की थी। शादियों के सीजन में किसी को पटाखे खरीदने में भी परेशानी नहीं हुई। रविवार को छुट्टी के दिन लोगों ने परिवार के साथ दिनभर टीवी पर मैच का आनंद लिया। पहली पारी में पाकिस्तान बड़ा स्कोर नहीं बना पाया, तभी लोगों ने भारत की जीत का अंदाजा लगा लिया। भारतीय खिलाड़ियों की बल्लेबाजी देखने के लिए लोग टीवी से चिपके रहे।
विज्ञापन

बाजारों में छोटी-छोटी दुकानों और ठेलों पर लोग मोबाइल पर मैच का लुत्फ उठाते दिखे। कोहली के चौके के साथ भारत की जीत की खुशी आतिशबाजी से मनाई गई। मुरादाबाद के लोग अपने चहेते गेंदबाज शमी को विकेट न मिलने से थोड़ा निराश जरूर हुए लेकिन भारत की जीत ने खुशियों से झोली भर दी। कई लोगों ने शमी के परिजनों को फोन कर भारत की जीत पर बधाई दी। बुद्धि विहार में ध्रुव चौहान, कंचन चौहान, नीति शर्मा, राशि शर्मा, अंशी, हैप्पी आदि अपने-अपने परिवारों के साथ मैच का आनंद लेते रहे। मंडी चौक, मझोला में देर रात तक आतिशबाजी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

तिरंगे के साथ किया डांस
शहर में क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी खुशी का इजहार उमंग के साथ किया। तिरंगे को हाथों में लेकर लोग झूमते नजर आए और एक दूसरे को मिठाई बांटी। लाइनपार, कुंदनपुर, रामेश्वर कॉलोनी में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पुराने शहर के कई मोहल्लों में युवाओं की टोली ढोल बजाते हुए सड़कों पर निकल पड़ी। अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान, तारा वाला कुआं, नियरियान, सैफियान और विश्नोईयान में जीत के बाद जश्न का माहौल बना रहा। सभी ने भारतीय टीम की तारीफ की। मोहल्लों में आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। भारत की जीत के नायक रहे विराट कोहली और इंडिया-इंडिया के शोरगुल के बीच लोगों ने जश्न मनाया।
--------

मैच से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए किया हवन
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए शहर में हवन और पूजन किया गया। लाइनपार स्थित माता मंदिर परिसर में पुजारी नवल किशोर स्वरूप और राजू ने विशेष पूजा अर्चना की। अनुष्ठान का नेतृत्व मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी ने किया। भारतीय टीम की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने हवन कराया। भगवान से टीम इंडिया की सफलता की प्रार्थना की। लोगों ने कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक भावना है, जिसे हर उम्र के लोग दिल से जीते हैं।
--------


चहक उठे क्रिकेट प्रेमी
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक छह मुकाबले हुए हैं। अब तक भारत सिर्फ दो मुकाबलों में जीता था। अब हिसाब बराबर हो गया है। मैच देखकर दिल खुश हो गया।

- विजय गुप्ता, पूर्व रणजी खिलाड़ी

बहुत दिन बाद विराट का शतक देखने को मिला। पाकिस्तान के खिलाफ होने से इसका मजा दोगुना हो गया। शतक के साथ भारत की जीत... मेरे पास खुशी जताने के लिए शब्द कम हैं। बस कहूंगा कि बहुत अच्छा लगा।
- प्रदीप टंडन, वरिष्ठ खिलाड़ी

पहले पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोकना फिर रोहित की चौके-छक्कों के साथ शुरुआत और अंत में कोहली के शतक के साथ जीत। वाह क्या मैच था।
- बदरुद्दीन सिद्दीकी, क्रिकेट कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed