फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Diwali also passed but did not find route to Dariyapur

Moradabad News: दीपावली भी बीत गई नहीं मिला दरियापुर को मार्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Diwali also passed but did not find route to Dariyapur
मुरादाबाद। कांठ ब्लॉक के दरियापुर गांव तक कोशिश के बावजूद जनप्रतिनिधि सड़क और पुल का निर्माण नहीं करा सके। बरसात में गांव स्कूली बच्चों को पानी के चलते नाव से स्कूल जाना पड़ता है। मरीजों को भी वाहन से लेकर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी दरियापुर गांव के लोगों के लिए रामगंगा नदी पर पुल और सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव दिया था। पैरवी करने पर वित्त समिति ने सड़क और पुल निर्माण की संस्तुति दी थी लेकिन यह फाइल नाबार्ड में जाकर अटक गई। लोनिवि के अधिकारियों का मानना है कि नाबार्ड में वहीं सड़क पास होती है। जिसकी मुख्यमंत्री स्तर से पैरवी होती है। इस बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि उनकी लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद से वार्ता हुई है। शासन से भी पैरवी जारी है। अच्छा परिणाम सामने आएगा। इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य सैयद जफर इस्लाम ने सांसद आदर्श योजना के तहत दरियापुर गांव को गोद लिया था। उन्होंने सांसद निधि के साढ़े तीन करोड़ रुपये से दरियापुर गांव की सड़कें और नालियों को बनवाया। हाईमास्ट लाइटें भी सांसद निधि से लगवाई थी लेकिन, गांव से आने-जाने के लिए रोड की सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

बरसात में तहसील मुख्यालय से कट जाता है गांव
तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर दरियापुर गांव का रास्त बरसात के दिनों में बंद हो जाता है। इस गांव तक पहुंचने के लिए कांठ से गेडाजू़, भगवानपुर रैनी होते हुए दरियापुर तक जाता है। दूसरा मार्ग पायंदापुर से होते हुए जाता है। इस मार्ग के लिए दो बार स्वीकृति मिल चुकी है। लोनिवि ने सड़क और पुल बनाने के लिए लोनिवि ने करीब दस करोड़ का एएस्टीमेट बनाया था। इसमें बूढ़ी रामगंगा पर 60 मीटर का पुल बनाने के सुझाव दिए गए थे। पुल बनने से दरियापुर के ग्रामीणों का बिजनौर के स्योहारा से सीधा कनेक्शन जुड़ जाएगा। वहां से होकर मुरादाबाद आना भी आसान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article