फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Diwali 2024: Vehicles will not go markets in Moradabad from 29 to 31, one way from Gurhatti to Town Hall

Diwali 2024: मुरादाबाद में 29 से 31 तक बाजारों में नहीं जाएंगे वाहन, गुरहट्टी चौराहे से टाउनहाॅल तक वनवे

Sat, 26 Oct 2024 12:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 12:31 PM IST
सार

धनतेरस के मद्देनजर मुरादाबाद पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा बढ़ाते हुए वनवे ट्रैफिक और वाहन प्रतिबंध की व्यवस्था की है। 27 और 28 अक्टूबर को टाउनहॉल से गुरहट्टी तक वनवे रहेगा, जबकि 29 से 31 अक्टूबर तक बाजारों में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Diwali 2024: Vehicles will not go markets in Moradabad from 29 to 31, one way from Gurhatti to Town Hall
मुरादाबाद के बुध बाजार का नजारा - फोटो : संवाद

विस्तार

धनतेरस को लेकर मुरादाबाद पुलिस प्रशासन ने बाजारों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के साथ ही वनवे ट्रैफिक की व्यवस्था की है। रविवार और सोमवार को शहर के गुरहट्टी चौराहे से टाउनहाॅल तक तक यातायात वनवे रहेगा। इस दौरान गुरहट्टी चौराहे से टाउनहाॅल की ओर वाहन जा सकेंगे, लेकिन टाउनहाॅल से गुरहट्टी की ओर कोई वाहन नहीं आएगा।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 27 और 28 को वनवे ट्रैफिक की व्यवस्था की गई है। वहीं 29 से 31 अक्तूबर से बाजारों में पूरी तरह से वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। इसके बाद गुरहट्टी चौराहे, जीआईसी चौराहा, संभली गेट, बुध बाजार चौक से कोई वाहन बाजार में नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर को 15 सेंटर में बांटकर 50 जगह अस्थायी पुलिस पिकेट बनाए गए हैं, जहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गुरहट्टी, गंज बाजार, मंडी चौक, सराफा बाजार, हरथला सराफा बाजार, लाइनपार, गुलाबबाड़ी, डबल फाटक सराफा बाजार में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कोतवाली क्षेत्र के गंज बाजार, चौमुखा पुल, मंडी चौक में चार मोबाइल टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाई गईं अस्थायी पार्किंग 

शहर में मंडलायुक्त कार्यालय के पास, जेल परिसर में चार पहिया वाहन, दोपहिया वाहनों की पार्किंग जैन धर्मशाला, टाउनहाॅल, हिंदू कॉलेज, कांठ रोड पर तहसील के पास बनाई गई है।

सीट बेल्ट और हेलमेट की न की जाए चेकिंग

व्यापारी सुरक्षा फोरम ने एसपी सिटी को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि बाजारों में सीट बेल्ट और हेलमेट की चेकिंग न की जाए। इसके अलावा मुख्य बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने मांग रखी कि पुरानी तहसील में शिव मंदिर तक आने-जाने की इजाजत दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed