{"_id":"5a259f5b4f1c1bf4688bf4c8","slug":"divyango-ke-upkarn-honge-durust","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के उपकरण किए जाएंगे दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के उपकरण किए जाएंगे दुरुस्त
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग
- फोटो : SELF
समाज कल्याण विभाग में कबाड़ा हो रहीं व्हील चेयर और ट्राईसाइकिल को दुरुस्त किया जाएगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद दिव्यांग कल्याण विभाग की नींद खुली है। दिव्यांगों के उपकरणों को दुरुस्त कराकर शिविर में मंत्री के हाथों बंटवाने के लिए तैयार किया जाएगा। हालांकि मंत्री के आने का कार्यक्रम अभी तय नहीं है।
दिव्यांगों को बांटने के लिए आईं व्हील चेयर और ट्राईसाइकिल समाज कल्याण विभाग में रखी हैं। खुले में रखा होने के कारण उपकरण कबाड़ा हो गए हैं। कई ट्राईसाइकिल के टायर भी गायब हो चुके हैं। यह खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की गई तो अधिकारी हरकत में आए। अब उपकरणों को दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है।
मेगा कैंप में दिव्यांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर दिव्यांगों को उपकरण बांटेंगे। दिव्यांग कल्याण अधिकारी अभय श्रीवास्तव ने बताया कि जो उपकरण पूरी तरह खराब हो चुके हैं उनके निस्तारण के लिए निदेशालय से निर्देश लिए जाएंगे।