फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Divyang misdeed a three and a half year old girl in Moradabad s Pakbada police station area

दिव्यांग पड़ोसी निकला दरिंदा: खेलने के लिए घर गई साढ़े तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मां को बताई आपबीती

Thu, 11 May 2023 09:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 11 May 2023 09:34 PM IST
सार

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि बुधवार शाम उसकी बेटी घर में खेल रही थी। शाम करीब सात बजे बच्ची पड़ोसी के घर खेलने पहुंच गई। आरोपी बच्ची को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Divyang misdeed a three and a half year old girl in Moradabad s Pakbada police station area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय एक दिव्यांग ने अपने घर में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची तो पड़ोसी की करतूत का पता चला। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि बुधवार शाम उसकी बेटी घर में खेल रही थी। शाम करीब सात बजे बच्ची पड़ोसी के घर खेलने पहुंच गई। आरोपी बच्ची को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर में आई। मां के पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। जिससे मां सन्न रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मां बेटी को लेकर पाकबड़ा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने 32 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी करता था, लेकिन एक हादसे में दिव्यांग हो गया था। इसके बाद से वह घर में रहकर खाना बनाता है और उसके पिता मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बच्ची के साथ वारदात को अंजाम देना कबूला है। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed