फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Divisional Under-19 cricket tournament will be organized in Moradabad

मुरादाबाद में होगा मंडलीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Divisional Under-19 cricket tournament will be organized in Moradabad
मुरादाबाद। मंडल में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन रणनीति तैयार कर रहा है। ज्यादातर सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं, खिलाड़ियों का पंजीकरण चल रहा है। इस टूर्नामेंट में मंडल के पांच जिलों से 16 क्रिकेट टीमें प्रतिभाग करेंगी। विशेष बात यह है कि इस प्रति स्पर्धा में किसी भी टीम से कोई प्रतिभागिता शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में दो क्रिकेट मैदानों पर यह टूर्नामेंट 15 दिन चलेगा। खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय प्रमाण पत्र, मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नियमों के मुताबिक डीएसए तैयारियां कर रहा हैं। इस प्रतियोगिता में किसी भी टीम के केवल पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। 15-15 खिलाड़ियों की कुल 16 टीमें तैयार हो रही हैं। डीएसए के पास तमाम आवेदन आ रहे हैं लेकिन उन्हीं खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया जा रहा है जो पंजीकृत हैं। मुरादाबाद समेत संभल, अमरोहा, रामपुर और बिजनौर से कुल 240 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

डीएसए के सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद में 14 फरवरी को मतदान है। इसके तुरंत बाद प्रतियोगिता की शुरुआत की तिथि घोषित की जाएगी। प्रदेश और जनपद के तजुर्बेदार पूर्व खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा में युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि मंडल के शमी और जनपद स्तर से शिवम, आर्यन जुयाल, मोहसिन आदि खिलाड़ियों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के बाद क्रिकेट की ओर खिलाड़ियों का लगाव बढ़ा है। इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed